Uttarakhand: रुद्रपुर में भिड़े 2 नाबालिग छात्रों के गुट, फायरिंग में 1 घायल..

रुद्रपुर के खेड़ा में दो नाबालिगों के गुटों में विवाद में फायरिंग हो गई। इस फायरिंग में एक नाबालिग को गोली लग गई। मौके से सभी लड़के फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और उसके परिजनों को सूचना दी। खेड़ा में नाबालिगों के दो गुटों में कुछ दिन पहले विवाद हुआ था। रविवार सुबह खेड़ा निवासी एक नाबालिग लड़का गंगापुर गंगापुर रोड निवासी अपने दोस्त को बुलाने गया था।

कुछ देर बाद दूसरे गुट के भी दो-तीन लड़के खेड़ा में आ गए। इस दौरान एक नाबालिग ने फायरिंग कर दी और गंगापुर रोड निवासी नाबालिग के बाए हाथ में गोली लग गई। घायल गंगापुर रोड स्थित विजडम स्कूल में कक्षा आठवीं का छात्र है। सीओ सिटी आशीष भारद्वाज का कहना है आरोपी नाबालिग को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा ।

और पढ़े  दिल्ली से हरिद्वार पहुंचे हरीश रावत: कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, किया गंगा पूजन, बोले- मैं पार्टी का सिपाही
  • Related Posts

    रुड़की: आईआईटी परिसर में ई-रिक्शा ने प्रोफेसर की पत्नी को मारी टक्कर, देहरादून में इलाज के दौरान दम तोड़ा

    आईआईटी रुड़की परिसर में सुबह की सैर पर निकलीं प्रोफेसर की पत्नी को ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट लगने के बाद उन्हें पहले रुड़की सिविल अस्पताल…

    उत्तराखंड: बदरीनाथ में बना आस्था का कीर्तिमान, टूटे रिकॉर्ड, धाम में पहली बार पहुंचे 17 लाख से अधिक श्रद्धालु

    बदरीनाथ धाम की यात्रा ने इस बार श्रद्धा और संख्या, दोनों के लिहाज से नया इतिहास रच दिया है। यात्रा सीजन खत्म होने से पहले ही धाम में दर्शन करने…