उत्तराखंड: 2 दिन मौसम साफ रहने के बाद एक बार फिर बदलने के आसार, जानें कब से होगी बर्फबारी

Spread the love

 

भले दो दिन से मौसम साफ हो लेकिन फरवरी के अंत में एक बार फिर उत्तराखंड में मौसम बदलने के आसार हैं। प्रदेश के सभी जिलों में हल्की बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से 26 और 27 फरवरी को बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से उत्तराखंड में रुक-रुक कर मौसम बदल रहा है। ठंडी हवाओं के बढ़ने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। जिसकी वजह से बारिश और बर्फबारी की संभावना है। केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 26 फरवरी को देहरादून समेत उत्तरकाशी और टिहरी जिले के कुछ हिस्सों में तेज गर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है।

26 व 27 फरवरी को प्रदेश में बारिश
27 फरवरी को बागेश्वर और ऊधमसिंह नगर जिले को छोड़ पूरे प्रदेश भर में हल्की बारिश होने के आसार हैं। जबकि पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी होने से तापमान पूरे प्रदेश में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

केंद्र के मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया, 26 व 27 फरवरी को प्रदेश में बारिश व ऊंचाई वाले इलाकों में होने वाली बर्फबारी का सीधा असर तापमान पर पड़ेगा। हालांकि 28 फरवरी से मौसम साफ रहेगा।


Spread the love
और पढ़े  ऋषिकेश: उद्घाटन से पहले ही बजरंग सेतु के फुटपाथ पर लगा कांच टूटा, गुणवत्ता पर क्षेत्रीय लोगों ने उठाया सवाल
  • Related Posts

    श्रीनगर गढ़वाल- संस्कृत शिक्षा परिषद की उत्तर मध्यमा परीक्षा का परिणाम जारी, सक्षम प्रसाद बने उत्तराखंड टॉपर

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाओं का परिणाम 2025-26 घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, श्रीनगर के कक्षा 12…


    Spread the love

    टिहरी- ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर हादसा-: डाबरी गांव के पास सड़क पर पलटी बस, 5 यात्री थे सवार, मची चीख पुकार

    Spread the love

    Spread the loveऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। डाबरी गांव के समीप एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच…


    Spread the love