उत्तर प्रदेश : योगी सरकार प्रदेश के इन 7 शहरों को लेकर क्या करने जा रही है,क्या तैयारी है योगी सरकार की ।।।

Spread the love

उत्तर प्रदेश : योगी सरकार प्रदेश के इन 7 शहरों को लेकर क्या करने जा रही है,क्या तैयारी है योगी सरकार की ।।।

गाजियाबाद, अलीगढ़, अयोध्या समेत यूपी के सात शहरों को लेकर क्या करने जा रही है योगी सरकार
योगी सरकार प्रदेश के सात शहरों से नौ लाख टन से अधिक कचरे क निस्तारण कराने जा रही है। इसके अलावा सरकार प्रदेश के 4 नगर निकायों में सेग्रिगेटेड वेट वेस्ट प्रोसेसिंग प्लान्ट लगाने की तैयारी है।
योगी सरकार प्रदेश के सात शहरों से नौ लाख टन से अधिक कचरे का निस्तारण कराने जा रही है। इसके अलावा सरकार प्रदेश के 4 नगर निकायों में सेग्रिगेटेड वेट वेस्ट प्रोसेसिंग प्लान्ट लगाने की तैयारी है। हाल ही में मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने सात शहरों में लिगेसी वेस्ट को निस्तारित करने की योजना के डीपीआर को मंजूरी देते हुए राज्य स्तरीय उच्चाधिकार संचालन समिति के पास भेज दिया है। सरकार ने प्रदेश के सभी शहरों को स्वच्छता रैंकिंग में अग्रणी रहने के लिए लगातार प्रयास करते रहने का लक्ष्य दिया है। हालांकि, कई शहरों में कूड़ा निस्तारण की समुचित व्यवस्था न होने को लेकर प्रशासन और शासन दोनों के समक्ष चुनौती बरकरार है।
यूपी के गाजियाबाद में 2,72,214 टन, अलीगढ़ में 4,47,912 टन, अयोध्या में 50,015 टन, जौनपुर में 74,869 टन, सुल्तानपुर में 51,237 टन, दादरी में 20,388 टन और ठाकुरद्वारा में 14,384 टन वेस्ट के निस्तारण के लिए डीपीआर को मंजूरी प्रदान कर दी गयी है। सातों शहरों में ₹4603 लाख से अधिक के इस पूरे प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द धरातल पर लाने की तैयारी शुरू हो गयी है। कचरे को बॉयोरेमेडिएशन पद्धति से निस्तारित करने की है।

और पढ़े  हैवानियत की हद पार: नाबालिग छात्रा की निर्मम हत्या, बिना कपड़ों के मिला शव, परिजनों के गंभीर आरोप

4 शहरों में सेग्रिगेटेड वेट वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट की होगी स्थापना

प्रदेश के चार शहरों में सेग्रिगेटेड वेट वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट लगेंगे । इसके तहत नगर पालिका परिषद पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (चन्दौली), मंझनपुर (कौशाम्बी), शिकोहाबाद (फिरोजाबाद) एवं बेल्हा प्रतापगढ (प्रतापगढ़) में ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन के इंस्टॉलेशन से संबंधित सिविल कार्यो के लिये ₹3327.29 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। पीपीपी मॉडल पर इसके संचालन का कार्य होगा।


Spread the love
  • Related Posts

    हाईकोर्ट ने दिया आदेश- अतीक के बेटे उमर को छोटे भाई के जनाजे में शामिल होने के लिए मिली पैरोल

    Spread the love

    Spread the loveइलाहाबाद हाईकोर्ट ने भाई अबान अहमद की मिट्टी में शामिल होने के लिए जेल में बंद अली अहमद और उमर अहमद को पैरोल पर रिहा करने का आदेश…


    Spread the love

    BJP नेता को नशीला पदार्थ खिलाकर बनाया आपत्तिजनक वीडियो, महिला-अधिवक्ता पर रिपोर्ट दर्ज

    Spread the love

    Spread the loveअलीगढ़ में भाजपा नेता को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाए गए। इसके बाद वीडियो…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *