उत्तरप्रदेश- राज्य में मदरसों का सर्वे हुआ पूरा, प्रदेश में 8 हजार गैर मान्यता प्राप्त मदरसे,सबसे ज्यादा मुरादाबाद में मिले

Spread the love

यूपी में मदरसों को लेकर चल रहा सर्वे पूरा हो गया। पूरे प्रदेश में करीब आठ हजार मदरसे गैर मान्यता प्राप्त मिले हैं। हालांकि इस बाबत 15 नवंबर तक सभी डीएम अपने-अपने जिलों की रिपोर्ट शासन को भेजेंगे। प्रदेश में गैर मान्यता प्राप्त मदरसों का सर्वे दस सितंबर से शुरू हुआ था। सोमवार तक टीमों ने सर्वे पूरा कर अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारियों को प्रेषित कर दी है। सबसे ज्यादा गैर मान्यता प्राप्त मदरसे मुरादाबाद में मिले हैं।

दूसरे नंबर पर बिजनौर तथा तीसरे स्थान पर बस्ती है। रजिस्ट्रार मदरसा बोर्ड जगमोहन सिंह के मुताबिक करीब आठ हजार गैर मान्यता प्राप्त मदरसों के मिलने की बात कही जा रही है, लेकिन जिलाधिकारियों की रिपोर्ट आने के बाद ही सही स्थिति पता चल सकेगी। शासन स्तर पर बनी विशेष सचिव अल्पसंख्यक, निदेशक अल्पसंख्यक तथा रजिस्ट्रार मदरसा बोर्ड की तीन सदस्यीय समिति ने पूरे सर्वे पर नजर रखी।

इन खास बिंदुओं पर रहा फोकस

सर्वे में मुख्य रूप से यह पता किया गया कि मदरसों की आय के क्या स्रोत हैं। साथ ही भवन, पानी, फर्नीचर, बिजली व शौचालय के क्या इंतजाम हैं और कौन संस्था संचालित करती है? इसके अलावा मान्यता की स्थिति, छात्र संख्या व उनकी सुरक्षा के इंतजाम, पाठ्यक्रम व पढ़ाने वाले शिक्षकों की संख्या जैसे विभिन्न बिंदुओं की पड़ताल की गई।


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या- संतोष निषाद बने समाज के अध्यक्ष, निषाद वंश पंचायती मंदिर के जीर्णोद्धार की घोषणा
  • Related Posts

    एक परिवार के 3 लोगों ने खाया जहर, मां-बेटे की मौत, पिता अस्पताल में भर्ती

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर के बंथरा इलाके में बीती रात को एक ही परिवार के पति, पत्नी और बेटे ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसमें मां और बेटे…


    Spread the love

    पत्नी के हाथ-पैर बांध आंखों में डाला पेट्रोल, 1 किमी दूर ले जाकर किया ये घिनौना काम

    Spread the love

    Spread the loveएटा के थाना रिजोर इलाके के वैश्य खेरिया की विवाहिता को बंधक बनाकर ससुरालीजनों ने कहर बरपाया। उसे बुरी तरह पीटा और सिर के बाल काट दिए। महिला…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *