उत्तरप्रदेश: सनसनीखेज वारदात, युवक और युवती की मिली अर्धनग्न लाश,शव के पास मिला ये सामान

 

गोरखपुर जिले में एक युवक और एक युवती की लाश मिली हैं। दोनों के शव अर्धनग्न थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। युवती के पास जहरीले पदार्थ की शीशी मिली है।

जानकारी के अनुसार, चिलुआताल थाना इलाके के चिउटहा पुल के पास युवक (22) और युवती का शव मिला है। ग्रामीणों के सूचना पर पुलिस लगभग पहुंची है। युवती के पास सल्फास का शीशी और दवा पड़ी मिली है।

 

मौके पर एक स्कूटी भी मिली है, जिसकी चाबी पास में ही गिरी है। घटनास्थल पर चिलुआताल पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घटनास्थल पर मिली स्कूटी की नंबर प्लेट के आधार पर पता चला है कि गाड़ी अयोध्या रामनगर कालोनी निवासी मनीष गिरधारी लाल शर्मा की है।

एसपी नार्थ जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि प्रथम दृष्टया और मौके पर मिले सामानों को देखकर लगता है कि दोनों ने आत्महत्या की है। शव को पीएम के लिए भेजा जा रहा है।v

 

 

 

 

 

 

और पढ़े  काशी विश्वनाथ धाम में विशेष पूजा: CM योगी और रक्षामंत्री ने बांटा केक, नायडू व चिराग पासवान भी रहे मौजूद
  • Related Posts

    UP में चार कत्ल, आरोपी भी ढेर: बीवी-बेटे और दो पुजारियों की हत्या, घर में कैद कातिल भी एनकाउंटर में मारा गया

    उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक शख्स ने अपने घर पर चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतकों में उसकी पत्नी, बेटा और दो पुजारी शामिल हैं। घर…

    UP- फर्जी फास्टैग मामले में एसटीएफ का इटौंजा टोल प्लाजा पर छापा, सर्वर-डीवीआर जब्त, 7 महीने पहले खुला खेल

    फर्जी फास्टैग और वाहन नंबर के सहारे टोल चोरी और चालान से बचने के मामले की जांच में एसटीएफ ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। एसटीएफ ने लखनऊ-सीतापुर एक्सप्रेसवे के…