उत्तरप्रदेश :-2.5 लाख का इनामी आदित्य राणा माफिया घोषित हुआ,संपत्ति होगी कुर्क

Spread the love

उत्तरप्रदेश :-2.5 लाख का इनामी आदित्य राणा माफिया घोषित हुआ,संपत्ति होगी कुर्क

2.5 लाख के इनामी आदित्य राणा को प्रदेशीय माफिया घोषित कर दिया गया। कुर्की से पहले उसके घर पर 82 उद्घोषणा का नोटिस चस्पा कर दिया गया है। चार जिलों की टीम आदित्य को पकड़ने में जुटी हुई हैं, लेकिन वह पुलिस की गिरफ्त से दूर है।

आदित्य राणा को पुलिस 23 अगस्त को थाना शिवालाकलां के एक मुकदमे में बिजनौर कोर्ट में पेशी पर लाई थी। पेशी से लौटते समय आदित्य शाहजहांपुर स्थित एक खाने के ढाबे से पुलिस हिरासत से फरार हो गया था। जिसके बाद से जिला शाहजहांपुर, लखनऊ, रामपुर, बिजनौर की पुलिस ने कुख्यात आदित्य राणा की काफी तलाश की। आदित्य राणा की गिरफ्तारी के लिए सार्वजनिक स्थानों, रोडवेज बस, रेलगाड़ी आदि पर पोस्टर चस्पा किए गए। मगर पुलिस को सफलता नहीं मिला। डीजीपी के आदेश पर फरार आदित्य राणा को प्रदेशीय माफिया घोषित कर दिया गया है।

शाहजहांपुर के थाना रामचंद्र मिशन के उप निरीक्षक महेश चौहान स्थानीय पुलिस को साथ लेकर प्रदेश माफिया ढाई लाख के इनामी बदमाश आदित्य राणा के घर पहुंचे। इसके बाद आदित्य के घर पर 82 की कार्रवाई करते हुए नोटिस चस्पा किया।


Spread the love
और पढ़े  UP- लोहिया अस्पताल में मरीज की मौत पर बवाल, परिजनों ने तोड़फोड़-मारपीट की
  • Related Posts

    एक परिवार के 3 लोगों ने खाया जहर, मां-बेटे की मौत, पिता अस्पताल में भर्ती

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर के बंथरा इलाके में बीती रात को एक ही परिवार के पति, पत्नी और बेटे ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसमें मां और बेटे…


    Spread the love

    पत्नी के हाथ-पैर बांध आंखों में डाला पेट्रोल, 1 किमी दूर ले जाकर किया ये घिनौना काम

    Spread the love

    Spread the loveएटा के थाना रिजोर इलाके के वैश्य खेरिया की विवाहिता को बंधक बनाकर ससुरालीजनों ने कहर बरपाया। उसे बुरी तरह पीटा और सिर के बाल काट दिए। महिला…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *