उत्तरकाशी आपदा: मुख्यमंत्री धामी के DM को निर्देश, स्यानाचट्टी में आपदा से नुकसान का तत्काल आकलन कर रिपोर्ट दें

 

 

सीएम धामी ने स्यानाचट्टी में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने आपदा प्रभावित लोगों से मिलकर समस्याएं सुनीं और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। सीएम ने डीएम को जलभराव और मलबा आने से लोगों को हुए नुकसान का तत्काल आकलन कर रिपोर्ट देने को कहा। स्यानाचट्टी के पास यमुना नदी में कुपड़ा खड्ड गदेरे से मलबा आने से यमुना का प्रवाह अवरुद्ध होने के कारण अस्थायी झील बनी है। सीएम ने झील का निरीक्षण किया और नदी मार्ग में जमा हुई गाद को हटाने और झील के मुहाने को चौड़ा करके त्वरित जल निकासी करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान कुपड़ा कुंशाला पुल का स्थलीय निरीक्षण कर जल्द कार्यदायी संस्था नामित कर निर्माण कार्य शुरू करने और आवाजाही बहाल होने तक वैकल्पिक पैदल मार्ग को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जगह-जगह भूस्खलन से मार्ग अवरुद्ध होने से बाधित हुई आवाजाही को बहाल किया जाए और यमुनोत्री मार्ग को सुचारू कर यात्रा के लिए जल्द खोला जाए।

 

आलू की फसल का एमएसपी घोषित करने के निर्देश दिए
मुख्यमंत्री धामी ने आवाजाही बाधित होने से आलू की फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार हर पीड़ित परिवार के साथ है। प्रभावित लोगों को हुए नुकसान का आकलन कर जल्द हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

और पढ़े  ऋषिकेश: अब 11 सितंबर से दून से पर्वतीय रूटों पर दौड़ेंगी जीएमओयू की बसें, यहां देखें पूरा शेड्यूल
  • Related Posts

    बनभूलपुरा अतिक्रमण मामला: सुप्रीमकोर्ट का फैसला फिर टला, नई तारीख शाम को होगी पुष्ट

    हल्द्वानी के बनभूलपुरा में रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला एक बार फिर टल गया है। याचिकाकर्ता अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने बताया कि कोर्ट ने सुनवाई आगे…

    हल्द्वानी: सुप्रीम फैसले से पहले बनभूलपुरा में सड़कों से छतों तक पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी, सुनवाई कल

    हल्द्वानी में रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट फैसला सुना सकती है। इसे लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। करीब 500 पुलिसकर्मी और पीएसी जवान…