देहरादून: गुप्ता बंधुओं में से सिर्फ एक भाई से ही हो सकी ED की पूछताछ, 24 घंटे बाद दिल्ली वापस लौटी टीम

 

मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गुप्ता बंधुओं से पूछताछ करने आई प्रवर्तन निदेशालय की टीम दिल्ली वापस लौट गई है। इस दौरान दोनों भाईयों में से ईडी सिर्फ एक से ही पूछताछ कर पाई। बताया जा रहा है कि एक भाई अस्पताल में भर्ती है। यहां से कुछ दस्तावेज भी ईडी ने अपने कब्जे में लिए हैं। ईडी ने अभी तक इस कार्रवाई का अधिकारिक खुलासा नहीं किया है।

गौरतलब है कि ईडी ने गुप्ता बंधुओं और उनके सहयोगियों के ठिकानों पर मंगलवार को छापे मारे थे। ये छापे हैदराबाद में भी मारे गए थे। दिल्ली से आई टीम देहरादून भी पहुंची थी। यहां उनके निवास पर कई घंटे तक ईडी के अधिकारी रहे। ईडी के सूत्रों के अनुसार दोनों भाईयों में से सिर्फ एक ही घर पर मौजूद मिला था। एक अस्पताल में भर्ती था हालांकि ईडी ने अभी तक किसी तरह का अधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

 

बता दें कि गुप्ता बंधुओं के खिलाफ यह कार्रवाई दक्षिण अफ्रीका सरकार की गुजारिश पर की गई है। गुप्ता बंधुओं की कई कंपनियां जांच के दायरे में हैं। दोनों भाईयों का नाम पिछले साल साहनी बिल्डर आत्महत्या के मामले में भी सामने आया था। लगातार कई वर्षों से विवादों में चले आ रहे गुप्ता बंधुओं के खिलाफ लगातार केंद्रीय एजेंसियां सक्रिय रही हैं। इनमें अब ईडी के छापे उनके लिए आने वाले समय में बड़ी मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं। बताया जा रहा है ईडी ने उनके बैंक खातों और अन्य संपत्तियों के दस्तावेज भी कब्जे में लिए हैं।

और पढ़े  उत्तराखंड: चारधाम यात्रा के लिए 8 पदों पर भर्ती का मौका, 28 अक्तूबर तक कर सकेंगे आवेदन
  • Related Posts

    ड्राई डे के दिन नैनीताल पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 3 अभियुक्त गिरफ्तार

      गांधी जयंती के अवसर पर ड्राई डे के दौरान नैनीताल पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 03 अभियुक्त गिरफ्तार, 145 टेट्रा पैक/पाउच अवैध शराब बरामद, शराब परिवहन…

    उत्तराखंड- रुला रहा है जाम: कैंची धाम से लेकर मसूरी-ऋषिकेश में उमड़े सैलानी, घंटों फंसे वाहन

    उत्तराखंड में अब बारिश थमने के बाद से मौसम सुहाना बना हुआ है। ऐसे में वीकेंड पर यहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे। जिससे कुमाऊं और गढ़वाल के पर्यटक स्थलों…