नैनीताल / भीमताल- 145 ग्राम प्रधानों ने ली शपथ, अब है मुहर-बस्ते का इंतजार

 जिले में 475 ग्राम प्रधानों में से बुधवार को 145 ग्राम प्रधान ही पद और गोपनीयता की शपथ ले पाए। शेष 328 ग्राम प्रधान सदस्य ग्राम पंचायत का कोरम पूरा नहीं होने के चलते शपथ नहीं ले पाए।

 

अब सदस्य ग्राम पंचायत का कोरम पूरा होने के बाद ही बाकी प्रधान शपथ ले पाएंगे। इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग की से सदस्य ग्राम पंचायत पद के लिए चुनाव तिथि घोषित की जाएगी। बुधवार को जिले के आठों विकासखंड में ग्राम प्रधानों की ओर से शपथ ली गई। प्रधानों को मुहर और बस्ते भी जल्द वितरित किए जाएंगे।

इन ब्लॉकों में ग्राम प्रधानों ने ली शपथ

ब्लॉक – प्रधान – शपथ
भीमताल – 60 – 16
ओखलकांडा – 75 – 14
बेतालघाट – 75 – 23
धारी – 41 – 06
रामनगर – 50 – 23
कोटाबाग – 55 – 22
हल्द्वानी – 60 – 36
रामगढ़ – 41 – 05

जिले में 145 ग्राम प्रधानों ने शपथ ली है। शेष 330 ग्राम प्रधान की शपथ सदस्य ग्राम पंचायत का कोरम पूरा नहीं होने के चलते नहीं हो पाई है। राज्य निर्वाचन आयोग से सदस्य ग्राम पंचायत पद के चुनाव तिथि घोषित होने के बाद सदस्यों का कोरम पूरा होते ही शपथ दिलाई जाएगी। -सुरेश बैनी, डीपीआरओ नैनीताल

और पढ़े  AIIMS नियुक्ति फर्जीवाड़ा: पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने आउटसोर्स एजेंसी का कार्यालय खंगाला, मैनेजर की गिरफ्तारी संभव
  • Related Posts

    ड्राई डे के दिन नैनीताल पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 3 अभियुक्त गिरफ्तार

      गांधी जयंती के अवसर पर ड्राई डे के दौरान नैनीताल पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 03 अभियुक्त गिरफ्तार, 145 टेट्रा पैक/पाउच अवैध शराब बरामद, शराब परिवहन…

    उत्तराखंड- रुला रहा है जाम: कैंची धाम से लेकर मसूरी-ऋषिकेश में उमड़े सैलानी, घंटों फंसे वाहन

    उत्तराखंड में अब बारिश थमने के बाद से मौसम सुहाना बना हुआ है। ऐसे में वीकेंड पर यहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे। जिससे कुमाऊं और गढ़वाल के पर्यटक स्थलों…