Update: बढ़ने लगी सर्दी, कश्मीर में माइनस 5 डिग्री पहुंचा तापमान…

Spread the love

बारिश के बाद उत्तर भारत अब सर्दी की चपेट में आते जा रहा है। कश्मीर घाटी में कई जगहों पर न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। पंजाब में भी कुछ जगहों पर पारा पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे गोता लगा रहा है। वहीं, बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के कारण तमिलनाडु समेत दक्षिण भारत के तीन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में बारिश का प्रकोप बना हुआ है। कुछ तटीय जिलों में तेज बारिश को लेकर ऑरेंज और कुछ में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में रविवार की रात इस सीजन की सबसे सर्द रात रही और पारा शून्य से 3.2 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। कश्मीर घाटी में शोपियां माइनस 5.1 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ठंड रहा। पुलवामा में न्यूनतम तापमान शून्य से पांच डिग्री नीचे रहा, जबकि अनंतनाग में माइनस चार डिग्री और उत्तर कश्मीर के गुलमर्ग में माइनस 1.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। कश्मीर को लद्दाख से जोड़ने वाले जोजिला पास में पारा लुढ़कर शून्य से 16 डिग्री नीचे चला गया है।

 

 

पंजाब: फरीदकोट सबसे ठंडा
पंजाब और हरियाणा में भी कड़ाके की ठंड ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। सोमवार को पंजाब के फरीदकोट में सबसे कम 4.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। रविवार को भी फरीदकोट सात डिग्री तापमान के साथ प्रदेश में सबसे ठंडा स्थान रहा। हरियाणा में 7.8 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ नारनौल सबसे ठंडा स्थान रहा। दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और बठिंडा का तापमान भी इतना ही रहा।

बंगाल: दो डिग्री गिरेगा पारा
मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल के लगभग सभी जिलों में अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो डिग्री तक गिरावट का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है। उसके बाद में तापमान में दो डिग्री तक की वृद्धि होने का अनुमान है। वहीं, अगले सात दिन पश्चिम बंगाल में मौसम के शुष्क बने रहने का अनुमान है। सोमवार को प्रदेश में दार्जिलिंग सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

और पढ़े  आतंकवाद पर प्रहार: जम्मू-कश्मीर में एनआईए की बड़ी कार्रवाई, श्रीनगर-शोपियां में कई स्थानों पर छापेमारी

पुडुचेरी में भारी बारिश
बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के अवसाद में बदलने से सोमवार को पुडुचेरी और कराइकल क्षेत्र में भारी बारिश हुई, जिसे सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए। तमिलनाडु के तटीय जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। कुछ जिलों में तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की भी संभावना व्यक्त की गई है। केरल के सात जिलों में यलो अलर्ट के बीच भारी बारिश हुई है।


Spread the love
  • Related Posts

    Elections: जम्मू कश्मीर में एक साथ होंगे पंच-सरपंच, बीडीसी-डीडीसी चुनाव, बैलेट बॉक्स खरीद समिति का गठन

    Spread the love

    Spread the loveजम्मू-कश्मीर में पंच, सरपंच, बीडीसी और डीडीसी के चुनाव एक साथ होंगे। चुनाव आयोग इसकी तैयारी कर रहा है। प्रदेश चुनाव आयुक्त शांतमनु ने कहा कि ये चुनाव…


    Spread the love

    प्रहार आतंकवाद पर- जम्मू-कश्मीर में एनआईए की बड़ी कार्रवाई, श्रीनगर-शोपियां में कई स्थानों पर छापेमारी

    Spread the love

    Spread the loveराष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआई) ने सोमवार को शोपियां जिले में कई जगहों पर छापेमारी की। एनआईए की टीमें जम्मू-कश्मीर पुलिस और अर्धसैनिक बलों की मदद से श्रीनगर के लाल बाजार इलाके…


    Spread the love