UP- महिला की मिली सड़ी-गली नग्न लाश… जलाया हुआ था चेहरा, दुष्कर्म के बाद हत्या कर पहचान मिटाने की आशंका

 

यूपी के हापुड़ जिले के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव लहडरा में एक जघन्य और सनसनीखेज अपराध ने पूरे इलाके को दहला दिया है। गांव निवासी ओमपाल के खेत में एक अज्ञात महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है।

शव नाग अवस्था में पड़ा हुआ था और अत्यधिक सड़ा-गला होने के साथ-साथ महिला का चेहरा जला हुआ पाया गया है। शव की स्थिति को देखते हुए यह करीब पांच दिन पुराना बताया जा रहा है।

महिला का चेहरा जलाया जाना इस ओर इशारा करता है कि अपराधियों ने पहचान मिटाने की नीयत से शव को जलाने का प्रयास किया, जिससे दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका और गहराती जा रही है। घटना सामने आते ही गांव और आसपास के क्षेत्रों में सनसनी फैल गई।

बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि करीब पांच दिनों तक शव खेत में पड़ा रहा और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी।

यह स्थिति बहादुरगढ़ पुलिस की गश्त व्यवस्था, सूचना तंत्र और सतर्कता की पोल खोलती है। ग्रामीणों का आरोप है कि यदि पुलिस समय रहते सक्रिय होती तो न केवल शव जल्दी बरामद होता, बल्कि अहम साक्ष्य भी सुरक्षित रहते।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। महिला की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है, लेकिन सवाल यह है कि जब इतनी गंभीर घटना इतने दिनों तक दबे रह सकती है, तो आम नागरिक कितना सुरक्षित है।

क्षेत्र में चर्चा है कि यह मामला केवल एक हत्या नहीं, बल्कि प्रशासनिक लापरवाही और अपराधियों के बढ़ते हौसलों का नतीजा है। लोगों ने मांग की है कि मामले का जल्द खुलासा किया जाए, दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए और लापरवाह पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कठोर कार्रवाई हो, ताकि भविष्य में ऐसी दरिंदगी दोहराई न जा सके।
और पढ़े  अयोध्या- 1.35 करोड़ से बने संस्कृत महाविद्यालय के भवन का रक्षा मंत्री ने किया लोकार्पण
  • Related Posts

    UP- एक और पति की हत्या: इलमा ने प्रेमी संग किया कत्ल, तालिब की ‘कातिल’ ने खुद कबूला, मेरठ कांड की कहानी

    मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में इलमा (27) ने पति तालिब (30) की प्रेमी अमन के साथ मिलकर 28 सितंबर को हत्या कर दी। इसके बाद इलमा…

    लखनऊ में बाढ़: CM ने किया हवाई दौरा, फैजुल्लागंज से नैमिष तटबंध बनाने की घोषणा, पीड़ित परिवारों से मिले

    राजधानी में बाढ़ से बचाव के लिए करीब 40 किलोमीटर लंबा फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध बनेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के…