UP पंचायत चुनाव 2025:- रालोद का अकेले मैदान में उतरने का एलान, भाजपा में खलबली, जयंत चौधरी को मनाने की तैयारी

 

प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी बीच भाजपा की सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। इस फैसले से भाजपा में सुगबुगाहट का माहौल है।

क्षेत्रीय स्तर पर रणनीति तय, वोटर लिस्ट दुरुस्त करने का काम तेज
भाजपा ने जिला और क्षेत्रीय स्तर पर पंचायत चुनाव की रणनीति तय करते हुए संयोजक और सह संयोजक नियुक्त कर दिए हैं। वोटर लिस्ट को दुरुस्त करने का काम भी तेज किया गया है। पार्टी का लक्ष्य इस बार भी अधिकतर जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख पदों पर विजय हासिल करना है। इसके लिए रालोद के साथ गठबंधन की पैरवी की जा रही थी।

संगठन मजबूत होगा तो विस चुनाव में सफलता होगी आसान: डॉ. कुलदीप उज्ज्वल
रालोद पंचायत चुनाव समिति के प्रदेश संयोजक डॉ. कुलदीप उज्ज्वल ने साफ कहा है कि उनकी पार्टी स्थानीय स्तर पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। उनका मानना है कि पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव का आधार होते हैं और यदि पंचायत स्तर पर संगठन मजबूत होगा तो विधानसभा चुनावों में सफलता आसान होगी।

गठबंधन पर अभी अंतिम निर्णय नहीं: सत्येंद्र सिसोदिया
भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया का कहना है कि अभी गठबंधन पर अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। शीर्ष नेतृत्व रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी से बातचीत कर निर्णय लेगा।

रालोद का यह रुख भाजपा के लिए असमंजस की स्थिति पैदा कर रहा है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि आने वाले दिनों में दोनों दलों के बीच बातचीत किस दिशा में जाती है।

और पढ़े  UPPSC : पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, 2297 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल

 

  • Related Posts

    लखनऊ: बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट की लखनऊ में मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री अस्पताल में भर्ती

    बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक उड़ान में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक यात्री की तबीयत अचानक गंभीर रूप से बिगड़ गई।…

    UP में 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर ढेर: खोज रही थी झारखंड सरकार और एनआईए, वाराणसी में एटीएस ने मार गिराया

    रामनगर थाना क्षेत्र के लंका मैदान के समीप रविवार सुबह पुलिस और यूपी एटीएस की टीम की झारखंड के प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (टीपीसी) के कमांडर से मुठभेड़…