UP News: खामेनेई की मौत के बाद UP में हाई अलर्ट, प्रदर्शनों पर पुलिस के पैनी नजर

Spread the love

स्राइल के हमले में ईरान के सर्वोच्च लीडर खामेनेई की मौत के बाद उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट लागू कर दिया गया है। ईरान और खाड़ी देशों पर हमले और युद्ध के हालात के मद्देनजर सभी जिलों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने का निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह मीटिंग में विशेष एहतियात बरतने को कहा है। इसके बाद सभी जिलों को दोबारा आगाह किया गया है। लखनऊ समेत कई जिलों में हो रहे प्रदर्शन पर भी पुलिस के पैनी नजर है।

एडीजी कानून व्यवस्था अमिताभ यश ने बताया कि शिया बाहुल्य इलाकों और धार्मिक स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। त्योहारों के दौरान अराजकतत्वों द्वारा माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों से और हिंसक प्रदर्शन करने पर सख्ती से निपटने का निर्देश दिया गया है।

 

दरअसल, रविवार को सुबह लखनऊ में शिया समुदाय के लोग सड़कों पर उतर आए। रोते बिलखते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। यहां तक कि महिलाएं भी सड़कों पर रोते दिखीं। छोटे इमामबाड़े के पास बड़ी संख्या में शिया समुदाय के लोग एकत्र हो गए।

इस्लामिक सेंटर आफ इंडिया के अध्यक्ष एवं इमाम ईदगाह मौलाना खालिद रशीद ने कहा कि इस्राइल और यूएस ने मिलकर एक स्वतंत्र देश ईरान पर हमला किया, उन्होंने स्कूलों को भी नहीं छोड़ा। इसकी हम निंदा करते हैं। वहीं शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ़ अब्बास नक़वी ने कहा कि खामेनेई दुनिया के सभी मुसलमानों का ख्याल रखने वाले नेता थे। आज पूरी दुनिया ने देख लिया कि इस्राइल और यूएस ने किस तरह दहशतगर्दी फैलाई है।

और पढ़े  अयोध्या: आस्था रथ पलटा, दो लोगों के पैर टूटे, देखें विडियो..

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या-जयराम दास जी महाराज की 6वीं पुण्यतिथि बड़े धूमधाम से मनाई गई

    Spread the love

    Spread the love      रामनगरी अयोध्या में पूज्य संत जयराम दास जी महाराज की 6वीं पुण्यतिथि श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर रामलला…


    Spread the love

    अयोध्या- उत्सव नहीं, संकल्प बना जन्मदिवस: सुशील चतुर्वेदी जी ने सेवा, संस्कार और राष्ट्रभावना से रचा प्रेरक इतिहास

    Spread the love

    Spread the loveमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में समाजसेवा, संस्कार और मानवीय संवेदना का एक अनुकरणीय उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब वरिष्ठ समाजसेवी सुशील चतुर्वेदी…


    Spread the love