UP: संदिग्ध पाकिस्तानियों को भारतीय नागरिकता देने की साजिश हुई नाकाम, देश भर से इस तरह से जुड़ी रहीं कड़ियां

Spread the love

लोन में बनवाए गए फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों की मदद से संदिग्ध पाकिस्तानियों को भारतीय नागरिकता दिलाने की साजिश नाकाम हो गई। एनआईए के हस्तक्षेप के बाद पाकिस्तान सीमा से जुडे़ गुजरात, पंजाब और राजस्थान के पते पर बने 500 से अधिक प्रमाणपत्र पकड़ में आए हैं। इनमें से 58 को मंगलवार को निरस्त कर दिया गया।

 

राजस्थान के जोधपुर स्थित ठाकुर विकेंद्र नगर के पते पर बने हैदर के फर्जी प्रमाणपत्र को मंगलवार सुबह सबसे पहले निरस्त किया गया। इसी प्रकार बिहार के पीरा बीघा चकंदगया के मो. अब्बास अंसारी, झारखंड के सद्दाम हुसैन, मोइनखान, पंजाब के लुधियाना निवासी अली, अहमदाबाद के शेरअली का जन्म प्रमाणपत्र भी निरस्त किया गया।

जांच में सलाेन के गढ़ी अलीनगर, इस्लामनगर के साथ ही मूल पते पर भी संबंधित नाम के व्यक्ति नहीं मिले। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार सभी संदिग्ध या तो पाकिस्तानी हैं या फिर बांग्लादेश से घुसपैठ कर देश में दाखिल हुए हैं। इनमें 2023 में मुंबई से पकड़े गए चार बांग्लादेशियों के नाम भी शामिल हैं। इससे पहले जम्मू में भी पकड़े गए रोहिंग्या के पास सलोन से ही बने जन्म प्रमाणपत्र मिले थे। जांच रिपोर्ट के अनुसार संदिग्धों ने पासपोर्ट और नागरिकता के लिए फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनवाए थे।

देशभर में हुआ वीडीओ की आईडी का दुरुपयोग
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के हस्तक्षेप के बाद जिले में जन्म प्रमाणपत्रों का फर्जीवाड़ा 17 जुलाई 2024 को उजागर हुआ। जांच में कड़ी बांग्लादेशी व रोहिंग्या घुसपैठियों से भी जुड़ी। बंगलूरू व मुंबई में फर्जी प्रमाणपत्रों के साथ बांग्लादेशी पकडे़ गए। इस बीच सामने आया कि इन घुसपैठियों को भारतीय नागरिकता दिलाने का षड्यंत्र चल रहा था। आरोपी ग्राम विकास अधिकारी विजय यादव, जन सेवा केंद्र (सीएससी) संचालक जीशान खान, सुहेल और रियाज ने मिलकर देशभर में वीडीओ की आईडी व पासवर्ड का दुरुपयोग कर फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनाए।

और पढ़े  UP: ईरान और इस्राइल-अमेरिका के बीच युद्ध, 500 करोड़ से ज्यादा का माल और 40 लाख का कुल्फी का रुका ऑर्डर

एक प्रमाणपत्र निरस्त करने में लग रहे आठ मिनट

जिले में 52 हजार फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों को निरस्त कराने के लिए सलोन ब्लॉक के साथ ही जिला मुख्यालय पर टीम का गठन किया गया है। एक प्रमाणपत्र को निरस्त करने में आठ मिनट तक का समय लग रहा है। मंगलवार को 558 फर्जी प्रमाणपत्रों को निरस्त किया गया।

इन ग्राम पंचायतों में बने फर्जी जन्म प्रमाणपत्र

ग्राम पंचायत            जन्म प्रमाणपत्र

पाल्हीपुर             13707
नुरुद्दीनपुर             10208
पृथ्वीपुर             9393
सांडा सैदन             4897
माधौपुर निनैया 3746
लहुरेपुर             3800
सिरसिरा             2795
गढ़ी इस्लामनगर 2395
औनानीश             1685
गोपालपुर उर्फ अनंतपुर 231
कालू जलालपुर             07
दुबहन                         02
कुल                         52846


Spread the love
  • Related Posts

    ईरान में हो रहे हमले का असर: सोना-चांदी व सूखे मेवों में तेजी, निर्यात कारोबार पर दबाव, कारोबारियों की बढ़ी चिंता

    Spread the love

    Spread the love     ईरान पर अमेरिका और इस्राइल के हमले के बाद अंतरराष्ट्रीय तनाव का असर अब राजधानी लखनऊ के बाजारों में भी दिखाई देने लगा है। सोना-चांदी…


    Spread the love

    खुशखबरी: राज्य के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, आ गई होली के पहले सैलरी, चेक कर लें अकाउंट

    Spread the love

    Spread the loveप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी की बात है। फरवरी माह की सैलरी अकाउंट में क्रेडिट हो चुकी है। हालांकि इसे 28 फरवरी को आना था, लेकिन…


    Spread the love