UP- नौ महीने सिस्टम से लड़ा 10वीं का छात्र, अपनी मांग पर बोर्ड को झुका दिया, सूचना आयोग ने लगाई फटकार

Spread the love

त्तरप्रदेश के झांसी के रहने वाले एक छात्र ने बोर्ड परीक्षा की कॉपियां देखने के लिए 9 महीने लड़ाई लड़ी। मामला राज्य सूचना आयोग तक पहुंचा और आखिर में माध्यमिक शिक्षा परिषद से मांग मनवा ली। आयोग ने परिषद को फटकार लगाई और कार्रवाई की भी चेतावनी दी।

दरअसल, झांसी निवासी शशि शेखर दुबे ने पिछले यूपी बोर्ड से हाईस्कूल की परीक्षा पास की थी। शशि को गणित में 100, हिंदी में 92, विज्ञान में 90, सामाजिक विज्ञान में 87, चित्रकला में 84 और अंग्रेजी में 73 अंक मिले थे।

RTI से सभी विषयों की जांचीं कॉपियां मांगीं

शशि को लगा कि गणित को छोड़कर अन्य विषयों में उम्मीद से नंबर कम हैं। लिहाजा उन्होंने माध्यमिक शिक्षा परिषद के जनसूचना अधिकारी से सूचना के अधिकार के तहत सभी विषयों की जांचीं कॉपियां मांगीं। पर, उनको सूचना नहीं दी गई।

अपीलीय अधिकारी ने कहा कि अभी स्क्रूटनी की प्रक्रिया चल रही है। इसलिए सूचना नहीं दी जा सकती। तब शशि ने राज्य सूचना आयोग के सामने द्वितीय अपील की। सूचना आयुक्त मो. नदीम ने सुनवाई की। परिषद ने आयोग से कहा कि कॉपियां दिखाने का नियम अब नहीं है।

…तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी

इस पर आयोग ने अगली सुनवाई में नियम की प्रति पेश करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा, अगर प्रति नहीं पेश कर पाए तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। परिषद ने तब कार्रवाई के डर से छात्र को कॉपियां उपलब्ध करवा दीं और आयोग को सूचित किया। आयोग ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यूपी बोर्ड का रवैया मेधावी छात्र के प्रति बेहद टालमटोल वाला और असंवेदनहीन रहा।

और पढ़े  शराब के लिए पति ने गिरवी रख दिया सिलिंडर, चौकी इंचार्ज ने जेब से पैसे भर कराई वापसी

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- गुलाबबाड़ी परिसर में चला स्वच्छता अभियान, विधायक व महानगर अध्यक्ष ने किया जनसंपर्क

    Spread the love

    Spread the love       शहर के गुलाबबाड़ी परिसर में रविवार को स्वच्छता अभियान चलाकर जनजागरूकता का संदेश दिया गया। इस अभियान में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता एवं भाजपा…


    Spread the love

    उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान की शिष्या थीं आशा भोसले, ‘झुमका गिरा रे…’ गाना गाकर बरेली को दी नई पहचान

    Spread the love

    Spread the love   बदायूं के सहसवान-रामपुर संगीत घराने की परंपरा के संगीतकारों का नाम देश ही नहीं दुनिया में रोशन रहा है। बॉलीवुड की दिग्गज गायिका आशा भोसले भले…


    Spread the love