देहरादून- कॉमनवेल्थ गेम्स: देश के लिए कांस्य पदक जीतकर लौटी बेटी, देहारदून में उन्नति शर्मा का हुआ भव्य स्वागत

स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जूडो की 63 किलोग्राम भार वर्ग स्पर्धा में भारत के लिए कांस्य पदक जीतने वाली खिलाड़ी उन्नति शर्मा आज देहरादून पहुंची। यहां डिफेंस कॉलोनी स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में गर्मजोशी से उनका स्वागत किया गया।

विद्यालय परिवार ने उनका सम्मान कर इस उपलब्धि पर बधाई दी। इस अवसर पर शिक्षकों और विद्यार्थियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच उनका अभिनंदन किया। उन्नति की मेहनत, अनुशासन और खेल भावना की सराहना की गई।

विद्यार्थियों से कहा गया कि वे उनकी सफलता से प्रेरणा लेकर खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का लक्ष्य रखें। विद्यालय प्रबंधन ने विश्वास जताया कि उन्नति भविष्य में भी देश के लिए इसी तरह पदक जीतकर भारत का नाम रोशन करेंगी।

और पढ़े  नैनीताल: भवाली से लौट रहे हरियाणा के पर्यटकों की स्कॉर्पियो गहरी खाई में गिरी, 1 की मौत, चार घायल
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…