ग्रेटर नोएडा: अस्पताल की निर्माणाधीन दीवार ढही, 7 मजदूर दबे,5 की हालत गंभीर

ग्रेटर नोएडा के गामा-1 सेक्टर में मंगलवार शाम फेलिक्स अस्पताल की निर्माणाधीन दीवार अचानक ढह गई। जिससे वहां काम कर रहे सात कामगार मलबे के नीचे दब गए। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। साथी कामगारों ने शोर मचाकर घटना की जानकारी दी। जिसके बाद बीटा-2 कोतवाली पुलिस और फायर टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

पुलिस और राहत दल ने मलबा हटाकर सभी कामगारों को बाहर निकाला। इनमें से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गय।  जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद इंस्पेक्टर बीटा-2 भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की है। पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। निर्माण कार्य से जुड़े लोगों से पूछताछ की जाएगी।

और पढ़े  दामाद के साथ रहने की जिद पर अड़ी सास, पुलिस-थाना-पंचायत के बाद भी न मानी
  • Related Posts

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…

    लखनऊ: बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट की लखनऊ में मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री अस्पताल में भर्ती

    बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक उड़ान में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक यात्री की तबीयत अचानक गंभीर रूप से बिगड़ गई।…