ताऊ ने नाबालिग भतीजी से किया दुष्कर्म, दवा खिलाकर कराया गर्भपात, डरा-धमका कर बनाता रहा हवस का शिकार

जसवंतनगर थानाक्षेत्र के एक गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक ताऊ ने अपनी नाबालिग भतीजी को डरा-धमका कर लगातार हवस का शिकार बनाया। बाद में किशोरी के गर्भवती होने पर आरोपी ने जबरन दवा खिलाकर उसका गर्भपात भी करा दिया। पीड़िता की बड़ी बहन के मायके आने पर इस पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी कप्तान सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

 

कप्तान सिंह ने कुछ समय पहले गोबर उठाने पहुंची 14 वर्षीया भजीती को घर में बुलाया था। वहां उसने डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी। कप्तान सिंह किशोरी की मां की मानसिक अस्वस्थता और पिता के मुंबई में होने का फायदा उठाता रहा और उसका शोषण करता रहा। 19 अप्रैल 2026 को किशोरी के पेट में दर्द और सूजन होने पर पोल खुलने के डर से कप्तान सिंह ने उसे दवा खिला दी जिससे करीब दो माह का गर्भ गिर गया।

किशोरी ने बड़ी बहन को सुनाई आपबीती
दवा खाने के बाद किशोरी को कई दिनों तक लगातार रक्तस्राव होता रहा लेकिन बदनामी और धमकी के डर से सहमी किशोरी मामले को छिपाए रखी। 13 मई को पीड़िता की शादीशुदा बड़ी बहन मायके आई थी। उसने किशोरी की बिगड़ी हालत देखी। काफी पूछने पर पीड़िता ने आपबीती सुनाई।

जेल भेजा गया आरोपी
इसके बाद परिजन ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि पुलिस ने विभिन्न गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी कप्तान सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण और डीएनए जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
और पढ़े  अयोध्या- संपर्क-संवाद के सहारे प्रबुद्ध वर्ग में पैठ मजबूत करेगी भाजपा
  • Related Posts

    यूपी- दर्दनाक हादसा: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर तोड़कर पलटी थार, आगरा के 3 दोस्तों की मौत

    उत्तरप्रदेश के सहारनपुर जिले में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। नागल के बेलड़ा जुनारदार के पास गोल चक्कर पर रविवार तड़के एक तेज रफ्तार थार कार…

    राखी सावंत की मुश्किलें बढ़ीं-: अभिनेत्री के खिलाफ वारंट, 16 साल पुराने इस केस में कोर्ट में पेश करने का आदेश

    अपमान से आहत युवक लक्ष्मण अहिरवार की आत्महत्या से जुड़े 16 साल पुराने मामले में फिल्म अभिनेत्री राखी सावंत की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अदालत में पेश न होने पर…