Ukraine-Russia
war : यूक्रेन व रूस के हमले के बीच भारतीय छात्र की गोली लगने से हुई मौत मौत, भारत सरकार ने जताई नाराजगी, युद्ध को लेकर दे दिय बड़ा बयान।।

Spread the love

रूस-यूक्रेन के बीच छिड़े युद्ध में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई है। विदेश मंत्रालय की ओर से इसकी पुष्टि की गई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि खारकीव में रूसी सेना की ओर से की गई गोलीबारी में भारतीय छात्र की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि, वह मृत छात्र के परिवार से संपर्क में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो खारकीव में जिस छात्र की जान गई है, उसका नाम नवीन शेखरप्पा था। वह कर्नाटक के चलागेरी का रहने वाला था और फिलहाल यूक्रेन में पढ़ाई कर रहा था। उसकी उम्र 21 साल बताई गई है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, भारत के विदेश सचिव ने रूस और यूक्रेन के राजदूतों को तलब किया है और उनसे तुरंत खारकीव और बाकी शहरों में रह रहे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकलने देने की मांग उठाई है। बताया गया है कि रूस और यूक्रेन में भारत के राजदूत भी लगातार सरकार से बात कर भारतीय छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की कोशिश कर रहे हैं।इस बीच सरकार के सूत्रों ने कहा कि रूस और यूक्रेन से कई बार भारतीय छात्रों को सुरक्षित निकालने की मांग की गई। 24 फरवरी को युद्ध शुरू होने से पहले भी कई बार यह मांग उठाई गई। भारत में मौजूद दोनों देशों के राजदूतों से भी बात की गई। हमारी तरफ से लोगों को निकाले जाने की तैयारियां पूरी थी। भारत की एक टीम लगातार रूस के बेलगोरोद में मौजूद है। लेकिन खारकीव और आसपास के शहरों में युद्ध छात्रों की सुरक्षा में रोड़ा बना है।

और पढ़े  Scam: 900 करोड़ घोटाले में पूर्व मंत्री महेश जोशी गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई

Spread the love
  • Related Posts

    पश्चिम बंगाल बोर्ड Result- पश्चिम बंगाल 10वीं के नतीजे घोषित, कुल 86.83 प्रतिशत बच्चे पास, जानें …

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (WBBSE) ने आज कक्षा 10वीं (माध्यमिक) का वार्षिक परीक्षा परिणाम 2026 घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में लगभग 9.71 लाख छात्र-छात्राओं ने…


    Spread the love

    बंगाल में आज हो सकता है CM के नाम का एलान, दोपहर बाद विधायक दल की बैठक, गृह मंत्री शाह रहेंगे मौजूद

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल के 2026 के विधानसभा में चुनाव प्रचंड जीत मिलने के बाद आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक दल की बैठक होगी। इस बैठक में  राज्य…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *