Ukraine – Russia War : किसी भी पल छिड सकती है भयंकर जंग,रूस कर सकता है एयर स्ट्राइक,20 से ज्यादा यूक्रेन के शहरों में बज उठा सायरन ।

Spread the love

रूस-यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग का आज 18वां दिन है। इसके बावजूद दोनों देशों की ओर से अभी तक युद्ध विराम के संकेत नहीं मिले हैं। एक तरफ रूस यूक्रेन के शहरों पर हमले पर हमले किए जा रहा है, तो वहीं यूक्रेन से भी उसको कड़ा प्रतिरोध मिल रहा है। यूक्रेन का दावा है कि उसने अब तक 13 हजार से ज्यादा रूसी सैनिकों को मार गिराया है। इस बीच अमेरिका की ओर से घोषणा की गई है कि वह यूक्रेन को 20 करोड़ डॉलर की सैन्य मदद देगा। रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले के विरोध में कई कंपनियां आ चुकी हैं। अधिकतर ने रूस से अपने संबंध तोड़ लिए हैं। इस बीच गूगल ने यूक्रेन के समर्थन में नया फीचर जोड़ा है। गूगल की ओर से घोषणा की गई है कि, वह यूक्रेन के एंड्राएड यूजर को हवाई हमले का अलर्ट भेजेगा। इससे हवाई हमले से पहले ही उनके फोन में एयर स्ट्राइक की चेतावनी भेजी जाएगी, जिससे उनकी जान बच सकेगी। यूक्रेन के 20 से ज्यादा शहरों में एयर रेड अलर्ट के सायरन सुनाई दिए हैं। आशंका जताई जा रही है कि रूस इन शहरों पर कभी भी हवाई हमले कर सकता है। यूक्रेन की राजधानी कीव समेत जाइतोमिर, लविव, ओडेसा, जपोरिजिया, चर्नीहीव, सूमी समेत कई शहरों में ये सायरन सुनाई दिए हैं। रूस-यूक्रेन जंग के बीच यूक्रेन की ओर से रूस पर बड़ा आरोप लगाया गया है। यूक्रेनी अधिकारियों का आरोप है कि युद्धग्रस्त क्षेत्र से निकाले जा रहे आम नागरिकों पर रूसी सैनिकों ने हमला किया। इस हमले में एक बच्चे समेत सात लोगों की मौत हो गई।

और पढ़े  Attack-: ममता बनर्जी पर अस्पताल के CEO को धमकाने का आरोप..

Spread the love
  • Related Posts

    मानसून की एंट्री से बदला मौसम, 19 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, कई जगह ओलावृष्टि की चेतावनी

    Spread the love

    Spread the loveदक्षिण-पश्चिम मॉनसून के केरल में प्रवेश के साथ ही देश के कई हिस्सों में मौसम तेजी से बदल गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार (5…


    Spread the love

    भारत को मिला रूस से बड़ा ऑफर, पुतिन इस पर साथ काम करने को तैयार

    Spread the love

    Spread the loveरूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत को लेकर बड़ा रक्षा प्रस्ताव दिया है। सेंट पीटर्सबर्ग में वैश्विक समाचार एजेंसियों के प्रमुखों से बातचीत के दौरान पुतिन ने…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *