Ukraine – Russia War : अपने उपर लगे प्रतिबंधों से भड़का रूस, संपत्तियों को जब्त कर कर सकता कंपनियों के अधिकारियों को गिरफ्तार।

Spread the love

रूस-यूक्रेन के बीच जंग का आज 19वां दिन है। दोनों देशों के बीच सुलह का कोई रास्ता निकलता नहीं दिख रहा है। इस बीच खबर है कि रूस और यूक्रेन के बीच चौथे दौर की बातचीत एक से दो दिन में हो सकती है। इस बीच रूस की ओर से यूक्रेन पर हमले और भी ज्यादा तेज कर दिए गए हैं। यूक्रेन के 24 शहरों को निशाना बनाया जा रहा है। इसमें से 19 में तो रेड अलर्ट जारी किया गया है। यहां रूस लगातार बम बरसा रहा है। रूस की ओर से कीव पर हमले तेज कर दिए गए हैं। खबरों के मुताबिक, सोमवार को रूसी मिसाइलों ने कीव में एक नौ मंजिला अपार्टमेंट को निशाना बनाया। इस हमले में अपार्टमेंट काफी क्षतिग्रस्त हुआ है और कई मंजिल आग की चपेट में आ गए। यूक्रेन पर हमले के बाद से अमेरिका लगातार रूस पर प्रतिबंध लगाए जा रहा है। ऐसे में अब रूस ने भी अमेरिकी कंपनियों पर कार्रवाई करने का मन बनाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस अमेरिकी कंपनियों की सम्पत्तियों को जब्त कर सकता है। इतना ही नहीं इन कंपनियों के अधिकारियों की भी गिरफ्तारी की जा सकती है।


Spread the love
और पढ़े  कर्नाटक- बागलकोट में सांप्रदायिक तनाव,तनाव के बाद निषेधाज्ञा लागू
  • Related Posts

    चमोली- पोखरी में शॉर्ट सर्किट से प्राथमिक विद्यालय  पैणी में आग, कंप्यूटर और फर्नीचर जले

    Spread the love

    Spread the loveविकासखंड पोखरी के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय पैणी में आग लगने से विद्यालय का कंप्यूटर और फर्नीचर जलकर नष्ट हो गया। गनीमत रही कि घटना के समय कोई जनहानि…


    Spread the love

    बंगाल की 6 अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी,पुलिस जांच में जुटी

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक साथ राज्य के छह अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह धमकी कोलकाता के सिटी सिविल एंड…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *