UCC-uttarakhand…लिव इन में रहने के लिए 40 जोड़ों ने किया ऑनलाइन पंजीकरण, 22 को नहीं मिली अनुमति

समान नागरिक संहिता लागू होने के बाद जिले में अब तक 90 हजार से अधिक विवाह पंजीकरण कराए जा चुके हैं। वहीं लिव-इन रिलेशनशिप के लिए आए 40 में से 22 आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं यानी बिना मांग में सिंदूर भरे इन जोड़ों को साथ रहने की अनुमति नहीं मिली है। इसके साथ ही ग्राम पंचायत गाजीवाली पूरे जनपद में शत प्रतिशत पंजीकरण कराने वाली पहली ग्राम पंचायत बन गई है।

जिला पंचायत राज अधिकारी और यूसीसी पोर्टल में विवाह पंजीकरण के नोडल अधिकारी अतुल प्रताप सिंह ने बताया कि यूसीसी पोर्टल पर लिव इन में रहने के लिए 40 जोड़ों ने ऑनलाइन पंजीकरण के लिए आवेदन किया था। इनमें से 12 जोड़ों का पंजीकरण कर उन्हें साथ रहने की अनुमति दे दी गई है। हालांकि 22 आवेदन अभिलेखों के अभाव में निरस्त किए जा चुके हैं। बाकी आवेदनों पर पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है।

उन्होंने बताया कि जिले के ब्लाॅक बहादराबाद की ग्राम पंचायत गाजीवाली ने पंजीकरण में रिकॉर्ड बनाया है। गाजीवाली में 26 मार्च 2010 के बाद विवाह करने वाले 201 व्यक्तियों का यूसीसी पोर्टल पर शत प्रतिशत पंजीकरण कर लिया गया है।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह ने ग्राम प्रधान देवेंद्र सिंह नेगी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अनुज कुमार, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री और सामाजिक कार्यकर्ताओं को उनके सहयोग के लिए बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने पंजीकरण प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश देते हुए कहा कि 09 नवंबर तक प्रत्येक विकास खंड से कम से कम 05-05 ग्राम पंचायतों को शत प्रतिशत पंजीकरण कराना सुनिश्चित किया जाए। 31 दिसंबर से पूर्व संपूर्ण जनपद के सभी पात्र लोगों का पंजीकरण पूर्ण किया जाए। इसके लिए सभी नगर निकायों के वार्डों और ग्राम पंचायतों में रोस्टर बनाकर पंजीकरण कैंप लगाने के लिए भी निर्देशित किया गया है।

और पढ़े  देहरादून: पलटन बाजार में सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक वाहन प्रतिबंधित, जिला प्रशासन ने जारी किए आदेश

जिले में हुए 90047 विवाह पंजीकरण

यूसीसी पोर्टल पर 30 अक्तूबर तक नगर निकायों के सब रजिस्ट्रार की ओर से 27631 विवाह पंजीकरण और ग्रामीण क्षेत्रों के सब रजिस्ट्रार व ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों की ओर से 62416 पंजीकरण जनपद हरिद्वार में कराए गए हैं। जिले में कुल 90047 पंजीकरण हो चुके हैं।

निकाय का नाम विवाह पंजीकरण
हरिद्वार 7559
रुड़की 8315
लक्सर 1442
मंगलौर 1803
शिवालिक नगर 1446
भगवानपुर 947
ढंडेरा 907
ईमली खेड़ा 671
झबरेड़ा 431
लंढौरा 428
पाड़ली गुज्जर 689
पिरान कलियर 818
रामपुर 984
सुल्तानपुर 1191

 

 

 

  • Related Posts

    उत्तराखंड विधानसभा सत्र: CM धामी बोले-कांग्रेस के पाप धोने का काम कर रही है हमारी सरकार, सफाई जारी रहेगी

    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि गैरसैंण में आयोजित विधानसभा का यह सत्र मौजूदा सरकार के कार्यकाल का अंतिम सत्र था। इस साल यहां विधानसभा के दो सत्र आयोजित किए गए।…

    अल्मोड़ा: प्रेमी के पहली पत्नी के पास लौटने से नाराज महिला ने किया हंगामा, पेड़ पर चढ़कर दी आत्महत्या की धमकी

    प्रेमी के पहली पत्नी और बच्चों के पास लौटने से नाराज महिला ने मंगलवार को अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट स्थित एसडीएम कोर्ट में जमकर हंगामा किया। महिला ने आत्महत्या करने की धमकी भी…