दो आतंकी गिरफ्तार: चाइनीज ग्रेनेड बरामद, हमले की फिराक में थे, गुरदासपुर थाने में किया था ब्लास्ट

Spread the love

गुरदासपुर के सिटी थाने के बाहर 25 नवंबर की रात ग्रेनेड हमला करने वाले दो आतंकियों को पुलिस ने सोमवार की सुबह मुठभेड़ के बाद काबू कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से चीन निर्मित एक ग्रेनेड और दो पिस्तौल बरामद किए हैं। डीआईजी बॉर्डर रेंज संदीप गोयल ने बताया कि प्राथमिक जांच से स्पष्ट हुआ है कि पाकिस्तान स्थित आईएसआई-प्रायोजित गैंगस्टर शहज़ाद भट्टी और उसका साथी ज़ीशान अख़्तर इस हमले के मास्टरमाइंड थे। इनकी सहायता अमेरिका-स्थित अमनदीप सिंह उर्फ़ अमन पन्नू कर रहा था, जो मूल रूप से गुरदासपुर का निवासी है और डोंकी रूट से अमेरिका गया था। अमन पन्नू, शहज़ाद भट्टी और ज़ीशान के निर्देशों पर पंजाब में हमले करने के लिए स्थानीय युवाओं को भर्ती करता था।इस मामले में दिल्ली पुलिस पहले ही तीन आतंकियों को गिरफ्तार कर चुकी है। दिल्ली पुलिस के इनपुट के आधार पर दोनों आतंकियों को काबू किया गया है।

डीआईजी ने बताया कि 25 नवंबर को थाना सिटी गुरदासपुर के बाहर आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया था। इसमें तीन लोग जख्मी भी हुए थे। पुलिस को सूचना मिली थी कि सोमवार को पुराना शाला के पास स्कूटी सवार किसी वारदात को फिर से अंजाम देने वाले हैं। पुलिस ने वहीं नाकाबंदी कर स्कूटी पर सवार दोनों को आते देख रुकने का इशारा किया। आरोपियों ने पुलिस पार्टी को देख फायरिंग कर दी। पुलिस कर्मियों की जवाबी फायरिंग में एक आतंकी गोली लगने से जख्मी हो गया।

 

डीआईजी ने गिरफ्तार आतंकियों की पहचान होशियारपुर के तलवाड़ा कस्बा में रहने वाले नवीन और कुश के रूप में की है। डीआईजी ने बताया कि दोनों आरोपियों ने सोमवार की रात को किसी पुलिस इमारत पर ग्रेनेड हमला करना था, लेकिन पुलिस ने दोनों को काबू कर उनक मंसूबों को विफल कर दिया। डीआईजी ने बताया कि पुलिस की एक टीम ने थाने पर हमले के मामले में दोनों के दो अन्य साथियों गुरदासपुर के गुरदित्त सिंह और होशियारपुर निवासी प्रदीप को भी काबू किया गया है।

और पढ़े  फाइनेंसर की शर्त- 35 हजार का कर्ज माफ करने के लिए फाइनेंसर ने कहा- हफ्ते में एक रात मेरे साथ बिताओ

Spread the love
  • Related Posts

    फाइनेंसर की शर्त- 35 हजार का कर्ज माफ करने के लिए फाइनेंसर ने कहा- हफ्ते में एक रात मेरे साथ बिताओ

    Spread the love

    Spread the loveसुधार पुलिस ने इलाके बिल्डर, होटेलियर और कोलोनायजर ब्रहमदीप सिंह सिद्धू को संगीन आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है। सिद्धू पर महिला की प्रताड़ना…


    Spread the love

    33.5 डिग्री पारा: सामान्य से 7.5 डिग्री ऊपर, बढ़ने लगी गर्मी, AC-पंखे चालू; छह दिन ऐसा रहेगा मौसम

    Spread the love

    Spread the loveमार्च का दूसरा हफ्ता शुरू होते ही गर्मी ने भी अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। दिन में तेज धूप चूभने लगी है। इतना ही नहीं अब…


    Spread the love