अयोध्या- साकेतवासी बाबू बालेश्वर राय की प्रथम पुण्यतिथि पर हुआ दो दिवसीय धार्मिक आयोजन

Spread the love

योध्या साकेतधाम के श्रद्धेय नागरिक बाबू बालेश्वर राय की प्रथम पुण्यतिथि पर कंचन भवन परिसर में दो दिवसीय भक्ति-संस्कार कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। पहले दिन श्रद्धा और भक्ति से ओतप्रोत रामचरितमानस पाठ संपन्न हुआ, जिसमें विद्वान आचार्यों एवं श्रद्धालुओं ने भावपूर्ण सहभागिता की।
दूसरे दिन विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। पूरे वातावरण में भक्ति, सेवा और स्मृति का अनुपम संगम देखने को मिला।
इस अवसर पर कंचन भवन के पीठाधीश्वर महंत श्री विजय दास जी महाराज ने कहा, “बाबू बालेश्वर राय जी एक धर्मनिष्ठ, कर्तव्यपरायण एवं समाजसेवा को समर्पित व्यक्तित्व थे। उन्होंने अपने जीवन से सदैव दूसरों को प्रेरित किया। उनकी पुण्य स्मृति हमारे लिए पथप्रदर्शक बनी रहेगी।”
कार्यक्रम में अयोध्या के अनेक संत-महंत, गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या- कृषि मंत्री शिवराज सिंह- भारत विश्व बंधु की भूमिका निभाने वाला देश
  • Related Posts

    लखनऊ हत्याकांड-: वेब सीरीज से सीखा था शव काटने का तरीका, बाप के टुकड़े-टुकड़े करने में नहीं कांपे हाथ

    Spread the love

    Spread the loveआशियाना के सेक्टर एल में रहने वाले पैथालॉजी संचालक व शराब कारोबारी मानवेंद्र सिंह (49) की हत्या के बाद उनका बेटा अक्षत शव को ठिकाने लगाने के लिए…


    Spread the love

    IT छापा : बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के पास सरकारी ठेकों की भरमार, दो साल में दोगुना हुआ कारोबार

    Spread the love

    Spread the loveबसपा विधायक उमाशंकर सिंह के ठिकानों पर मारे गए आयकर छापे में पता चला है कि विधायक और उनके करीबियों की कंपनियों का दो वर्षों में कारोबार दोगुना…


    Spread the love