Twitter:- ट्विटर का नया सीईओ बना एक कुत्ता,जी हा कोई इंसान नहीं बल्कि एक कुत्ता है।

Twitter:- ट्विटर का नया सीईओ बना एक कुत्ता,जी हा कोई इंसान नहीं बल्कि एक कुत्ता है।

एलन मस्क को आखिरकार ट्विटर के लिए एक सीईओ मिल गया है। दिलचस्प बात यह है कि ट्विटर का नया सीईओ कोई इंसान नहीं बल्कि एक कुत्ता है। वह मस्क का पालतू कुत्ता है, फ्लोकी जिसका दूसरा नाम एक शीबा इनु भी है। एलन मस्क ने अपने ट्वीट में कहा है कि उनका कुत्ता फ्लोकी “दूसरे आदमी” से बेहतर है, हालांकि उन्होंने किसी खास व्यक्ति का नाम नहीं लिया है। बता दें कि 44 बिलियन डॉलर में ट्विटर को खरीदने के बाद एलन मस्क इसके सीईओ थे और सीईओ बनने के बाद उन्होंने पराग अग्रवाल समेत कई लोगों को पदमुक्त किया था। सीईओ बनाने के बाद एलन मस्क ने अपने कुत्ते की तारीफ की है और कहा है कि नंबर के साथ यह बहुत अच्छा है और इसके पास स्टाइल भी है। एलन मस्क के इस ट्वीट को अभी तक करीब 20 हजार लोग लाइक्स कर चुके हैं और 10.6 मिलियन व्यूज हैं। एक अन्य ट्वीट में कहा गया है कि ट्विटर के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर एलन मस्क हैं, हालांकि एलन मस्क के इन सभी ट्वीट को लोग मजाक के तौर पर देख रहे हैं।

और पढ़े  मौत की सजा के खिलाफ यूएन में प्रस्ताव पास: भारत ने किया विरोध, 33 देशों ने खिलाफ डाला वोट
  • Related Posts

    आसियान: पीएम मोदी से मिले ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा- वे मजबूत शख्सियत,मनीला में क्वाड बैठक से पहले की तारीफ

    प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस की राजधानी मनीला के दौरे पर हैं। यहां वह 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें ईस्ट एशिया समिट में हिस्सा लेंगे। इस दौरान भारत के दक्षिण-पूर्व एशियाई…

    ओडिशा: पारादीप तट पर बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, डूबने वाला था जहाज, तटरक्षक बलों ने 27 लोगों की बचाई जान

    ओडिशा तट के पास पारादीप पोर्ट अथॉरिटी (पीपीए) और भारतीय तटरक्षक बल (इंडियन कोस्ट गार्ड) ने मुसीबत में फंसे एक जहाज के 27 चालक दल के सदस्यों को बचा लिया,…