Sania Mirza: महिला क्रिकेटरों को ट्रेनिंग देंगी सानिया मिर्जा, RCB की मेंटर बनीं |

Sania Mirza: महिला क्रिकेटरों को ट्रेनिंग देंगी सानिया मिर्जा, RCB की मेंटर बनीं |

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा को महिला प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम का मेंटर नियुक्त किया गया है। आरसीबी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से बुधवार को इसकी पुष्टि की। टेनिस खिलाड़ी सानिया ने इस पर बताया कि वह खुद इस बात से हैरान थीं कि उन्हें क्रिकेट टीम की मेंटर बनने का ऑफर मिला है, लेकिन बाद में उन्होंने इसे स्वीकार किया।

आरसीबी के ट्वीटर हैंडल पर लिखा गया “महिलाओं के लिए भारतीय खेलों में अग्रणी, एक युवा आइकन, जिसने अपने पूरे करियर में निडर होकर खेला और बाधाओं को पार किया है, जो मैदान के अंदर और बाहर एक चैंपियन हैं। आरसीबी महिला क्रिकेट टीम की मेंटर के रूप में सानिया मिर्जा का स्वागत करते हुए हमें गर्व हो रहा है।”

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम की मेंटर बनने के बाद सानिया ने टीम के लिए बातचीत में कहा “मैं थोड़ा हैरान थी, लेकिन मैं उत्साहित थी। सौभाग्य से या दुर्भाग्य से, मैं 20 वर्षों से एक पेशेवर एथलीट हूं। मेरा अगला काम युवा महिलाओं और युवा लड़कियों को यह विश्वास दिलाने की कोशिश करना है कि खेल उनके लिए करियर के पहले विकल्पों में से एक हो सकता है।”
यह पूछे जाने पर कि वह रॉयल चैलेंजर्स के लिए क्या लाएंगी, मिर्जा ने कहा कि दबाव से निपटना किसी भी खेल में सबसे अहम पहलू है और वह खिलाड़ियों के साथ उनके मानसिक पहलू पर काम करेंगी। उन्होंने कहा “इतनी समानताएं हैं (क्रिकेट और टेनिस के बीच)। हर एथलीट एक जैसा सोचता है, वे एक ही तरह के दबाव से गुजरते हैं। सिर्फ दबाव की स्थितियों को संभालना, उन्हें स्वीकार करना बहुत जरूरी है। दबाव एक खास चीज है, अगर आप इसे स्वीकार नहीं कर सकते, तो आप दबाव में बेहतर नहीं हो सकते। सबसे बड़े चैंपियन वे हैं जो दबाव को झेल सकते हैं।’

और पढ़े  फ्रांस में 'बिस्मिल्लाह, से ले तेनब्र' नारे पर विवाद: मुस्लिम प्रवासियों पर बहस, आरोपों पर मैक्रों का पलटवार

सानिया ने आगे कहा “इसका वह पहलू, मानसिक पहलू कुछ ऐसा है जिसे मैं लड़कियों के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं। आईपीएल ने पुरुषों के क्रिकेट के लिए जो किया है, अगर वह महिला क्रिकेट के लिए किया जा सकता है, तो खेल खेलना युवा लड़कियों के लिए एक स्वाभाविक विकल्प बन सकता है।

13 फरवरी को विमेंस प्रीमियर लीग की नीलामी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने स्मृति मंधाना को 3.4 करोड़ में खरीदा और वह इस लीग के इतिहास में बिकने वाली पहली खिलाड़ी बनीं। इसके साथ ही मंधाना लीग की सबसे महंगी खिलाड़ी भी हैं। इस टीम में मंधाना के अलावा सोफी डिवाइन, एलिस पेरी, रेणुका सिंह और ऋचा घोष भी हैं।

  • Related Posts

    मन की बात- बिहार का मखाना पहुंच रहा ग्रीस: मन की बात कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी, त्योहारी मौसम के लिए की क्या अपील?

    प्रधानमंत्री मोदी ने आकाशवाणी से ‘मन की बात’ कार्यक्रम में देश-विदेश के लोगों से अपने विचार साझा किए। यह मासिक रेडियो कार्यक्रम की 139वीं कड़ी है। पीएम मोदी मे इस…

    केरल: जज का नाबालिग बेटा चला रहा था मर्सिडीज कार, दोपहिया को मारी टक्कर, बाइक सवार 54 वर्षीय शख्स की मौत

    केरल के चेरानेल्लूर में रविवार तड़के एक मर्सिडीज-बेंज कार की टक्कर से स्कूटर सवार 54 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। आरोप है कि कार अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश का नाबालिग…