2023 CBSE Exam: आज से सीबीएसई 10वीं-12वीं की परीक्षा, रखना होगा इन दिशा-निर्देश का ध्यान।

2023 CBSE Exam: आज से सीबीएसई 10वीं-12वीं की परीक्षा, रखना होगा इन दिशा-निर्देश का ध्यान।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए बोर्ड परीक्षा बुधवार, 15 फरवरी से शुरू हो रही है। सीबीएसई द्वारा पूर्व में जारी डेट शीट 2023 के अनुसार, कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 21 मार्च तक आयोजित की जाएंगी, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं पांच अप्रैल, 2023 तक आयोजित की जाएंगी।
सीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं के एडमिट कार्ड हाल ही में सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी किए गए थे। स्कूलों के प्रमुखों को स्कूल लॉग इन आईडी से सीबीएसई 10वीं, 12वीं के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने थे और उन पर स्कूल प्रिंसिपल को हस्ताक्षर करने और सील यानी मुहर भी लगानी है। सीबीएसई परीक्षा 2023 में हर साल लगभग 35-36 लाख छात्र उपस्थित होते हैं।

सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2023 एंटरप्रेन्योरशिप पेपर से शुरू होगी जबकि कक्षा 10वीं की परीक्षा पेंटिंग, गुरुंग, राय, तमांग, शेरपा, थाई लघु विषयों से शुरू होगी। आधिकारिक सूचना के अनुसार, सीबीएसई परीक्षा 2023 का समय सुबह 10.30 बजे है। कोविड-19 के कारण 2020 से बीते दो साल तक परीक्षा प्रभावित होने के बाद अब इस साल, छात्र वापस सामान्य बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे।

कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान, सीबीएसई को सैद्धांतिक बोर्ड परीक्षाएं रद्द करनी पड़ीं और एक वैकल्पिक मूल्यांकन मानदंड तैयार किया गया था। जबकि पिछले साल सीबीएसई ने कक्षा 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षा दो टर्म में आयोजित की थी। इसलिए, तीन साल बाद सामान्य हो रही बोर्ड परीक्षा के लिए जरूरी दिशा-निर्देश यहां उपलबध कराए जा रहे हैं।

और पढ़े  टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: सोनीपत से गिरफ्तार तीन आरोपी मुंबई लाए गए, एक महिला हिरासत में

जरूरी दिशा-निर्देश

छात्रों को सीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं परीक्षा 2023 में उपस्थित होने के लिए समय से पहले पहुंचना चाहिए, जो सुबह 10.30 बजे शुरू होने वाली है।
छात्रों को परीक्षा केंद्र में जीपीएस, संचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक आइटम या वर्जित वस्तुओं और मोबाइल के साथ फोन नहीं ले जाना चाहिए।
छात्रों को सीबीएसई प्रवेश पत्र 2023 में दिए गए महत्वपूर्ण निर्देशों को पढ़ना और उनका पालन करना चाहिए।
परीक्षा हॉल में छात्रों को सख्त अनुशासन का पालन करना चाहिए।
परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया जाएगा।
छात्रों को सीबीएसई एडमिट कार्ड 2023 के अलावा स्कूल यूनिफॉर्म और स्कूल पहचान पत्र के साथ और केवल अनुमेय स्टेशनरी आइटम के साथ जाना चाहिए।
उन्हें परीक्षा हॉल में मास्क पहनने सहित स्कूल द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।

  • Related Posts

    जियो आईपीओ का आज तीसरा दिन- देश के सबसे बड़े पब्लिक ऑफर को तीसरे दिन कितना सब्सक्रिप्शन? जानिए रिटेल निवेशक कितने आए

    रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल और दूरसंचार इकाई जियो प्लेटफॉर्म्स का ₹30,213 करोड़ के आईपीओ के लिए पहले और दूसरे दिन के बाद तीसरे दिन भी निवेशकों का उत्साह जारी है।…

    यूएन: ‘जो अपने अल्पसंख्यकों को सुरक्षा नहीं दे सकता, वो भारत को लेक्चर न दे।’ भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा

    धार्मिक अल्पसंख्यकों संग बर्ताव को लेकर भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की तीखी आलोचना की। भारत ने आरोप लगाए कि पाकिस्तान अपने देश के कमजोर समुदायों की रक्षा करने…