ट्रंप- Trump की गर्भवती महिलाओं को सलाह, कहा- टाइलेनॉल का न करें इस्तेमाल, वैक्सीन को 5 बार में लगवाएं

Spread the love

 

मेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गर्भवती महिलाओं को सलाह दी है। ट्रंप ने कहा कि गर्भवती महिलाएं जब तक बिल्कुल ज़रूरी न हो, टाइलेनॉल का इस्तेमाल न करें। अपने छोटे बच्चे को किसी भी कारण से टाइलेनॉल न दें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि महिलाएं वैक्सीन को पांच बार में लगवाएं।

https://spiderimg.amarujala.com/assets/images/2025/09/26/whatsapp-image-2025-09-26-at-91108-pm_68d6b510ba757.jpeg
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि गर्भवती महिलाएं जब तक बिल्कुल जरूरी न हो टाइलेनॉल का इस्तेमाल न करें। अपने छोटे बच्चे को किसी भी कारण से टाइलेनॉल न दें। एमएमआर वैक्सीन को तीन अलग-अलग वैक्सीन में बांटें। चिकन पेक्टिन वैक्सीन अलग से लें। हेपेटाइटिस बी वैक्सीन 12 साल या उससे ज़्यादा उम्र में लें। सबसे जरूरी बात वैक्सीन को पांच अलग-अलग मेडिकल विजिट में लगवाएं।

इससे पहले मंगलवार को ट्रंप ने व्हाइट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान महिलाओं को गर्भावस्था में पैरासिटामोल न लेने की सलाह दी थी। ट्रंप ने कहा था कि स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने टाइलेनॉल (पैरासिटामोल के नाम से बिकने वाली दवा) में इस्तेमाल किए जाने वाले सक्रिय घटक को ऑटिज्म से जोड़ा है जिसके आधार पर सलाह दी जा रही है कि गर्भवती महिलाओं को इस दवा से बचना चाहिए।

वैज्ञानिकों ने खारिज किया था ट्रंप का दावा
भारत सहित दुनिया भर के डॉक्टरों और वैज्ञानिकों ने ट्रंप के बयान को बिना ठोस प्रमाण वाला बताया। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की पूर्व मुख्य वैज्ञानिक डॉ. सौम्या स्वामीनाथन ने कहा है कि पैरासिटामोल और ऑटिज्म के बीच सीधा संबंध होने का कोई वैज्ञानिक साक्ष्य नहीं मिला है। हालांकि गर्भावस्था के दौरान कोई भी दवा अत्यधिक या लंबे समय तक इस्तेमाल करने से बुरा असर डाल सकती है।

और पढ़े  दिल्ली-NCR में बदला मौसम, कई इलाकों में बारिश, पश्चिमी विक्षोभ का देश में दिखेगा असर

ट्रंप का बयान इसलिए क्योंकि भारत भेज रहा दवा
ट्रंप ने टाइलेनोल यानी पेरासिटामोल दवा को असुरक्षित होने का दावा करते हुए अमेरिका के एफडीए को चेतावनी जारी करने के लिए कहा है। विशेषज्ञ इस दावे के पीछे टैरिफ के बाद ट्रंप का भारत के  लिए एक और निशाना मानते हैं क्योंकि भारत ने अक्तूबर 2023 से सितंबर 2024 तक पैरासिटामोल की 95 खेप अमेरिका निर्यात की हैं। ये निर्यात 10 भारतीय निर्यातकों द्वारा 50 अमेरिकी खरीदारों को किए गए जो पिछले बारह  महीनों की तुलना में 46% की वृद्धि दर्शा रहा है। अकेले सितंबर 2024 में, भारत से 13 पेरासिटामोल निर्यात शिपमेंट किए गए जो सितंबर 2023 की तुलना में 13% अधिक है।


Spread the love
  • Related Posts

    इस्राइली सेना के हमले में ईरान के शीर्ष सुरक्षा प्रमुख लारीजानी की मौत

    Spread the love

    Spread the loveईरान के सुरक्षा प्रमुख लारीजानी पर सैन्य कार्रवाई किए जाने का दावा किया गया है। इस्राइली मीडिया के हवाले से समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने बताया कि इस्राइल की सेना…


    Spread the love

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला- 3 माह के बच्चों को गोद लेने वाली महिलाओं को भी मिलेगी मैटरीनिटी लीव

    Spread the love

    Spread the loveसुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को एक अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि गोद लिया गया बच्चा भी मातृत्व अधिकार का हिस्सा है, इसलिए कोई भी महिला, चाहे…


    Spread the love