भारत माता के वीर सपूतों को भूल न पाना सच्ची स्वतंत्रता – प्रदीप कुमार शर्मा

भारत माता के वीर सपूतों को भूल न पाना सच्ची स्वतंत्रता – प्रदीप कुमार शर्मा

अयोध्या-

भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में स्थित श्री राम चिकित्सालय में बड़ी ही धूम धाम से स्वतंत्रता दिवस का पर्व मनाया गया। श्री राम चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ राकेश शर्मा, अधीक्षक डॉ गौरव श्रीवास्तव, चीफ फार्मासिस्ट यस प्रताप सिंह, श्री राम राजकीय होमियोपैथी चिकित्सालय के प्रदीप कुमार शर्मा, जितेंद्र कुमार आदि द्वारा संयुक्त रूप से झण्डा रोहण किया गया। झण्डा रोहण के उपरांत राष्ट्रगान किया गया तत्पश्चात् देश के प्रति बलिदान <strong>भारत माता के वीर सपूतों को भूल न पाना सच्ची स्वतंत्रता – प्रदीप कुमार शर्मा</strong>करने वाले महान सपूतों और भारत माता के जयकारे लगाए गये। इस अवसर पर श्री राम चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ राकेश शर्मा ने आजादी के महान क्रांतिकारियों के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जिन लोगो ने अपने प्राणों की आहुति देकर हमको आजाद कराया उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि उनके विचारों पर चलने की होगी। अधीक्षक डॉ गौरव श्रीवास्तव ने कहा आज का दिन बड़े ही खुशी का दिन है। ये वही दिन है जब अंग्रेजो की दासता से मुक्ति मिली। आज हमें समाज में फ़ैली हुई तमाम कुरीतियों और आडंबर के खिलाफ लड़ने की जरूरत है।

प्रदीप कुमार शर्मा ने कहा कि इस स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर शहीद महापुरुषों को याद किया और नमन करते हुए जयकारा लगाया गया। श्री शर्मा ने कहा हमारे देश के महान सपूतों ने जो कुर्बानी दी है देश को आजाद कराने वाले वीर सपूतों ने दिया है उनको युगो युगो तक याद किया जाएगा। कितने वर्ष बीत गए देश को आजाद कराने में देश को विषम परिस्थितियों से गुजरना पड़ा। चंद्रशेखर आजाद, सरदार भगत सिंह, राजगुरु, खुदीराम बोस जैसे महान पुरुषों ने देश को आजाद कराया। आज़ादी हमको यू हीं नहीं मिल गई इसके लिए बहुत से वीर सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति देकर अंग्रेजों से देश को मुक्त कराया। हम वीर सपूतों ऋणी रहेंगे। उनके विचारों कार्यों के बारे में प्रत्येक व्यक्ति को जानना चाहिए तथा उनकी वीरता को शत शत नमन करना चाहिए। डॉक्टर आरपी सागर द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।
जिससे सभी का मन मोह लिया सभी ने तालियों से उनका स्वागत किया, इस अवसर पर डॉ राकेश शर्मा, डॉ गौरव श्रीवास्तव चिकित्सा अधीक्षक, डॉ आदित्य प्रकाश, डॉ एके राय, डॉक्टर आरपी सागर, डॉ अनुपम मिश्रा, डॉ इन्द्रभान विश्वकर्मा, रामप्रीत वर्मा, रामगोपाल वर्मा, उमाशंकर शर्मा, राजेश श्रीवास्तव, आर सी पांडेय, एचडी चतुर्वेदी, प्रदीप कुमार शर्मा, जितेंद्र कुमार, रामसागर, तुलसीराम, सुमित, गिरिजेश श्रीवास्तव, सियाराम, अनामिका यादव स्टॉफ नर्स सहित आदि कर्मचारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

और पढ़े  यूपी- दर्दनाक हादसा: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर तोड़कर पलटी थार, आगरा के 3 दोस्तों की मौत
  • Related Posts

    यूपी- दर्दनाक हादसा: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर तोड़कर पलटी थार, आगरा के 3 दोस्तों की मौत

    उत्तरप्रदेश के सहारनपुर जिले में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। नागल के बेलड़ा जुनारदार के पास गोल चक्कर पर रविवार तड़के एक तेज रफ्तार थार कार…

    गाजियाबाद: खाली प्लॉट में शव मिलने से सनसनी, पानी में कचरे से दबा था सिर और आ रही थी दुर्गंध

    शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र के विक्रम एन्क्लेव की गली नंबर-एक में शनिवार को खाली प्लॉट में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव पानी में…