अयोध्या टू मुम्बई के लिए रोज मिलेगी ट्रेन, हफ्ते में 2 दिन चलेगी तुलसी एक्सप्रेस

अयोध्या टू मुम्बई के लिए रोज मिलेगी ट्रेन, हफ्ते में 2 दिन चलेगी तुलसी एक्सप्रेस

अयोध्या-

अब मुंबई जाने और वहां से आने वाले यात्रियों को रोजाना ट्रेन की सुविधा उपलब्ध होगी ऐसा प्रयागराज से लोकमान्य तिलक टर्मिनल के मध्य चलने वाली तुलसी एक्सप्रेस का फेरा अयोध्या कैंट तक बढ़ाये जाने के चलते होगा, सांसद की मांग पर रेल मंत्रालय ने इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी है। तुलसी एक्सप्रेस अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन से सोमवार व बुधवार को मिलेगी।
गौरतलब है कि अभी अयोध्या से रविवार व गुरुवार को साकेत एक्सप्रेस जबकि बुधवार व शनिवार को 15101 व 15102 एलटीटी छपरा से मुम्बई वाया अयोध्या व मंगलवार को 22103/22104 एलटीटी अयोध्या कैंट चल रही है, सांसद की ओर से रामनगरी अयोध्या से मुम्बई जाने वाले यात्रियों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी को लेकर रेल मंत्रालय के समक्ष यहां से रोजाना ट्रेन चलाने की मांग प्रमुखता से उठाई थी, रविवार को सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि अब तुलसी एक्सप्रेस भी सोमवार व बुधवार को अयोध्या से चलने वाली है जिससे यात्रियों की सुविधा और बढ़ेगी मुम्बई से अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को इससे आसानी होगी उन्होने कहा कि रामनगरी अयोध्या में आने वाले श्रद्धालुओं को वैश्विक मानकों के अनुसार सुविधाएं देने के लिए सरकार कटिबद्ध है जिसके लिए अयोध्या में भव्य रेलवे स्टेशन का निर्माण तथा अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन का सौन्दयीकरण व यात्री सुविधाओं का विकास हो रहा है।
बाराबंकी अयोध्या अकबरपुर जफराबाद रेलवे ट्रैक का दोहरीकरण जारी है और कई रेलवे ओवरब्रिजों का निर्माण हो रहा है अयोध्या कैंट से रामेश्वरम तक श्रद्धा ट्रेन संचालित हो रही है। वंदेभारत ने गोरखपुर से लखनऊ वाया अयोध्या की कम समय में यात्रा सुलभ की है।

और पढ़े  300 मीटर रास्ते के विवाद में युवक ने खुद को लगाई आग, 40 फीसदी झुलसा; पत्नी और बच्चों से बदसलूकी का आरोप
  • Related Posts

    यूपी- दर्दनाक हादसा: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर तोड़कर पलटी थार, आगरा के 3 दोस्तों की मौत

    उत्तरप्रदेश के सहारनपुर जिले में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। नागल के बेलड़ा जुनारदार के पास गोल चक्कर पर रविवार तड़के एक तेज रफ्तार थार कार…

    गाजियाबाद: खाली प्लॉट में शव मिलने से सनसनी, पानी में कचरे से दबा था सिर और आ रही थी दुर्गंध

    शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र के विक्रम एन्क्लेव की गली नंबर-एक में शनिवार को खाली प्लॉट में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव पानी में…