देहरादून- ओवरस्पीडिंग के चालान का मामला…परिवहन विभाग का पूर्व विधायक चैंपियन को नोटिस

Spread the love

 

 

 

पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन की कार के लंबित ओवरस्पीडिंग के चालानों के मामले में परिवहन विभाग ने बुधवार को नोटिस भेजा है। विभाग ने नोटिस भेजकर आपराधिक घटना के समय मौजूद चालक की जानकारी तलब की है।

संभागीय परिवहन अधिकारी संदीप सैनी ने बताया कि जिस कार के उत्तराखंड में ओवर स्पीडिंग के चार चालान लंबित है, वह कार पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन के नाम पर पंजीकृत है। विभाग ने उन्हें नोटिस भेजा है। इसमें सभी लंबित चालान की कॉपी भी संलग्न की है।

चैंपियन को नोटिस देकर विभाग ने यह जानकारी मांगी है कि जिस दिन नियमों का उल्लंघन कर कार चलाई जा रही थी उस दौरान कार में कौन चालक मौजूद था। उसकी लिखित में जानकारी भेजनी होगी। इसमें संबंधित चालक का लाइसेंस भी परिवहन विभाग ने जमा कराने के निर्देश दिए हैं। नियम तोड़ने वाले का लाइसेंस निलंबित किया जाएगा।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- दूसरे राज्यों के हिस्ट्रीशीटरों का ठिकाना बन रही राजधानी, अब सुनील राठी गैंग का शूटर गिरफ्तार
  • Related Posts

    देहरादून- SIR: राजधानी देहरादून में प्री एसआईआर का 66.62% काम पूरा, 10.39 लाख मतदाताओं का मिलान हुआ

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी में चल रहे प्री एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) का काम 66.62 प्रतिशत पूरा हो चुका है। शेष मतदाताओं के मिलान के लिए अभियान जारी है। अब तक…


    Spread the love

    देहरादून- विवादित धार्मिक स्थल को लेकर हिंदू संगठनों का थानो में धरना-प्रदर्शन, निर्माण के एक हिस्सा सील

    Spread the love

    Spread the love     जौलीग्रांट थानो क्षेत्र के एक विवादित धार्मिक स्थल को लेकर हिंदू संगठनों द्वारा थानों में जुलूस निकालकर धरना-प्रदर्शन किया गया। हिंदू संगठनों का आरोप है…


    Spread the love