UP: राज्य में एक साथ 66 पीसीएस अधिकारियों के तबादले, बदले गए 60 से अधिक एसडीएम,देखे पूरी लिस्ट..

Spread the love

 

त्तरप्रदेश सरकार ने रविवार की रात 66 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इसमें से  60 से अधिक तबादले  उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) के हुए हैं।  यह तबादले नगरीय निकायों, राजस्व प्राधिकरणों, और चकबंदी विभाग जैसे विभागों में हुए हैं।

ये हुए हैं महत्वपूर्ण बदलाव

इन तबादलों में श्रद्धा पाण्डेय को  सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम आगरा बनाया गया है। वर्तमान में उपजिलाधिकारी आगरा थीं। प्रदुमन कुमार को कानपुर देहात से श्रावस्ती में उपजिलाधिकारी के पद पर भेजा गया है। निशा श्रीवास्तव को गोरखपुर से वाराणसी नगर निगम में सहायक नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है।

रवि कुमार सिंह को यूपीडा, लखनऊ में उपजिलाधिकारी के पद पर भेजा गया है। विकास सिंह, विराग करवरिया, बृज मोहन शुक्ला, और प्राची त्रिपाठी को नगर निगम लखनऊ और अन्य प्रमुख पदों पर स्थानांतरित किया गया है।

लखनऊ को लेकर हुए ये बदलाव

 लखन लाल सिंह राजपूत, संतोष कुमार कुशवाहा व पूर्णिमा सिंह अयोध्या की एसडीएम, रामेश्वर प्रसाद लखनऊ के सहायक नगर आयुक्त, सत्यपाल सिंह लखनऊ के सहायक निदेशक स्थानीय निकाय निदेशालय, अजय कुमार बंदोबस्त अधिकारी (चकबंदी) लखनऊ, शशि कुमार विशेष कार्याधिकारी राहत आयुक्त कार्यालय लखनऊ, विराग करवरिया एसडीएम लखनऊ विकास प्राधिकरण, प्राची त्रिपाठी विशेष कार्याधिकारी राजस्व परिषद लखनऊ, ज्ञान प्रताप सिंह एसडीएम अयोध्या, मोनालिसा जौहरी एसडीएम बहराइच बनाई गई हैं।

देर रात 12 और पीसीएस अधिकारियों के तबादले

 प्रदेश सरकार ने रविवार की की रात 1:00 बजे 12 और पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इससे पहले रविवार की शाम को 66 पीसीएस अधिकारियों का तबादला किया गया था, जिनमें से 63 अधिकारी तहसीलदार से पीसीएस संवर्ग में हाल ही में पदोन्नति किए गए थे। इन पदोन्नत अफसरों में से सात को उनके जिले में ही एसडीएम बनाया गया।

और पढ़े  अयोध्या- जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने मुख्यमंत्री को दिया रामकथा का निमंत्रण

Spread the love
  • Related Posts

    UP- लोहिया अस्पताल में मरीज की मौत पर बवाल, परिजनों ने तोड़फोड़-मारपीट की

    Spread the love

    Spread the loveडॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में मंगलवार सुबह सात बजे के करीब मरीज की मौत पर हंगामा और बवाल हुआ। 45 वर्षीय पुरुष को निमोनिया की शिकायत…


    Spread the love

    भाजपा नेता की हत्या- मॉर्निंग वॉक पर निकले थे राजकुमार, हमलावरों ने चाकू से 50 से 60 वारकर गोद डाला

    Spread the love

    Spread the loveगोरखपुर के चिलुआताल थाना इलाके के बरगदवा में मंगलवार की सुबह एक भाजपा नेता की निर्मम हत्या ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। मॉर्निंग वॉक पर निकले…


    Spread the love