बड़ा हादसा: पुल ढहने के कारण पटरी से उतरी ट्रेन, अब तक 7 लोगों की मौत और 30 लोग घायल, बढ़ सकता है आंकड़ा

Spread the love

 

रूस के ब्रायन्सक (Bryansk) क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हुआ है। एक पुल ढह जाने के कारण एक यात्री ट्रेन पटरी से उतर गई। शनिवार देर रात हुए इस हादसे में कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई और 30 लोग घायल हो गए। हताहतों में दो बच्चे भी शामिल हैं। दुर्घटना यूक्रेन की सीमा से सटे क्षेत्र में हुई है। इस पहलू पर भी जांच की जा रही है कि क्या किसी ने हमला तो नहीं किया। इस बिंदु पर खबर लिखे जाने तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हादसे की जांच जारी है।

घायलों को इलाज के लिए अस्पतालों में भेजा गया
हादसे के बारे में ब्रायन्सक के गवर्नर अलेक्जेंडर बोगोमाज़ ने कहा कि राहत और बचाव कार्य जारी है। पीड़ितों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि देश की आपातकालीन सेवाओं के कर्मी मौके पर मुस्तैद हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पतालों में भेजा गया है।

 

दुर्घटना का कारण- परिवहन संचालन में अवैध हस्तक्षेप
हादसे के संबंध में मॉस्को रेलवे ने एक बयान में कहा गया कि हादसा ‘परिवहन संचालन में अवैध हस्तक्षेप’ के कारण हुआ। हालांकि अधिकारियों ने इस संबंध में उन्होंने फिलहाल विस्तृत जानकारी नहीं दी है। रूस की संघीय सड़क परिवहन एजेंसी ‘रोसावतोदोर’ (Rosavtodor) ने बताया कि जो पुल ढहा है वह उन्हीं रेलवे ट्रैकों के ऊपर बना था जिनसे ट्रेन गुजर रही थी।

सरकारी एजेंसियों ने तस्वीरें जारी कीं, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक सरकारी एजेंसियों ने हादसे के बाद कई तस्वीरों को साझा किया है। इनमें देखा जा सकता है कि ट्रेन की कई बोगियां क्षतिग्रस्त हुई हैं। पुल का मलबा ट्रेन के डिब्बों पर गिरा हुआ है। कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं। इनमें देखा गया कि कुछ वाहन पुल के नीचे से गुजरने ही वाले थे, तभी ब्रिज ढह गया। हादसे में इन लोगों की जान बाल-बाल बची।

और पढ़े  हिंदू नववर्ष-: 1.96 अरब वर्ष पहले बनी सृष्टि, विक्रम संवत को कई देशों ने माना, अंग्रेजी कैलेंडर भी 58 साल पीछे

Spread the love
  • Related Posts

    आज अलविदा जुमा: 26 साल बाद रमजान में पांच जुमे का संयोग, इबादत-दुआ और नेकी का खास मौका

    Spread the love

    Spread the loveइस बार रमजान का महीना एक खास और दुर्लभ संयोग लेकर आया है। 26 साल बाद ऐसा मौका आया है जब पूरे रमजान में पांच जुमे पड़ रहे…


    Spread the love

    असम में CM हिमंत बिस्वा सरमा ने रोड शो कर दिखाई ताकत,इस सीट से दाखिल करेंगे अपना नामांकन

    Spread the love

    Spread the loveअसम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा आज नामांकन पर्चा भरेंगे। इससे पहले उन्होंने कामरूप मेट्रो से विधानसभा कार्यालय की ओर अपना रोड शो किया. इसे शक्ति प्रदर्शन के…


    Spread the love