BJP ने किया नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार का एलान, मतदान 19 जून, मतगणना 23 जून को होगी

 

 

भाजपा ने नीलांबुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए एडवोकेट मोहन जॉर्ज को पार्टी उम्मीदवार घोषित किया। उपचुनाव के लिए मतदान 19 जून को होगा, जबकि मतगणना 23 जून को होगी। इससे पहले भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने शुक्रवार को एम. स्वराज को वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) का उम्मीदवार घोषित किया था। कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ ने आर्यादान शौकत को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राज्य प्रमुख पीवी अनवर ने घोषणा की कि वह कांग्रेस-नेतृत्व वाले यूडीएफ में अब शामिल नहीं होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वह निलांबुर उपचुनाव भी नहीं लड़ेंगे।

BJP ने किया नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार का एलान, मतदान 19 जून, मतगणना 23 जून को होगी

इससे पहले चुनाव आयोग ने चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव का एलान कर दिया था। उपचुनाव के लिए मतदान की तारीख 19 जून तय की गई है। नतीजे 23 जून को आएंगे। सभी पांच सीटें इस्तीफे या निधन की वजह से खाली हो गईं थी। जिन सीटों पर चुनाव होने हैं, उनमें गुजरात की कादी और विसावदर विधानसभा सीट शामिल हैं। ऐसे ही केरल की नीलांबुर, पंजाब की लुधियाना और पश्चिम बंगाल की कालीगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं।

 

उपचुनाव से जुड़ीं अहम तारीखें

 

चुनाव आयोग के मुताबिक, जिन पांच सीटों पर उपचुनाव होने हैं, उनके लिए अधिसूचना कल यानी 26 मई को जारी की जाएगी। नामांकन का आखिरी तारीख 2 जून है। नामांकन की जांच 3 जून को की जाएगी। उम्मीदवारों के पास अपने नाम वापस लेने मौका 5 जून तक मिलेगा। इन सीटों पर सभी चुनावी प्रक्रिया 25 जून से पहले पूरी की जानी हैं।

और पढ़े  मौसम दिल्ली-एनसीआर: गरज-चमक के साथ रात भर बारिश, दिल्ली के अधिकतम तापमान में 6.4 डिग्री की गिरावट
  • Related Posts

    यूक्रेन को बड़ी राहत: 500 पैट्रियट मिसाइलें देगा अमेरिका, जेलेंस्की बोले- सर्दियों से पहले मिलें हथियार

    यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रूस की बैलिस्टिक मिसाइलों से बचाव के लिए अमेरिका की ओर से 500 पैट्रियट इंटरसेप्टर मिसाइलों की खरीद को मंजूरी दिए जाने का स्वागत…

    इसरो की सफलता पर PM का बधाई संदेश: वैज्ञानिकों की सराहना, एनवीएस-03 उपग्रह पर क्या बोले पीएम मोदी?

    भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) एक और महत्वपूर्ण सफलता हासिल की। श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से रात 11:51 बजे GSLV-F18/NVS-03 मिशन का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र…