दर्दनाक हादसा:- गांव से लौट रहे परिवार की कार खाई में गिरी लगी आग, दंपती और बेटे की मौत, एक घायल

Spread the love

 

त्तराखंड के चमोली में भाई दूज पर दर्दनाक हादसा हो गया। गोपेश्वर पोखरी रोड पर खाई में गिरने से एक कार में आग लग गई। हादसे में दंपती और उनके एक बेटे की मौत हो गई। वहीं, दूसरा बेटा गंभीर घायल है।

जानकारी के अनुसार, अरविंद त्रिपाठी और अनिता त्रिपाठी बेटे अनन्त त्रिपाठी(22) और बेटे अम्बुज त्रिपाठी( 25) के साथ पोखरी के विशाल पाव गांव आए थे। यहां अनिता का मायका है। वह वहां से वापस लौट रहे थे।

इस दौरान गोपेश्वर पोखरी रोड पर कार अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। कार के खाई में गिरते ही उसमें आग लग गई। इस दौरान कार में सवार अरविंद, अनिता और अनन्त की जलकर मौत हो गई। वहीं, अम्बुज घायल हो गया।

अरविंद त्रिपाठी देहरादून सिंचाई विभाग में ईई थे। परिवार देहरादून में रहता था। वे दीपावली मनाने गांव आये थे। इसी दौरान अनिता भी मायके  मिलने आई थी। लेकिन लौटते वक्त उनकी कार हादसे का शिकार हो गई।


Spread the love
और पढ़े  10th Result: आज राजस्थान बोर्ड जारी करेगा परीक्षा परिणाम,देखें अपना रिजल्ट
  • Related Posts

    नैनीताल हाईवे पर लापरवाही: क्षतिग्रस्त डिवाइडर बना किशोर की मौत का कारण, जबड़े में एंगल घुसने से गई जान

    Spread the love

    Spread the love  नैनीताल हाईवे पर बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में 16 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा एक क्षतिग्रस्त डिवाइडर के कारण हुआ,…


    Spread the love

    देहरादून- महिला तस्कर गिरफ्तार: पति पर दर्ज मुकदमों का खर्च पूरा करने के लिए पत्नी बन गई तस्कर

    Spread the love

    Spread the loveसहसपुर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को खुशहालपुर निवासी नशा तस्कर शबनम को गिरफ्तार किया। आरोपी महिला के पास से पुलिस को 7.53 ग्राम स्मैक मिली। महिला ने बताया पति पर…


    Spread the love