दर्दनाक हादसा: एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्रक में घुसी कार, 4 लोगों की मौत व पांच घायल

दिल्ली-मुंबई आठ लेन एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में झाबुआ जिले के पारा से खाटूश्याम बाबा के दर्शन के लिए जा रहा परिवार हादसे का शिकार हो गया। तेज रफ्तार अर्टिगा कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और वह घसीटते हुए आगे जाकर पलट गई। हादसे में कार सवार नौ लोगों में से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। वहीं, दो बच्चों सहित 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

खड़े ट्रक में जा घुसी अर्टिगा कार
बताया जा रहा है कि रतलाम जिले के शिवगढ़ के पास ट्रक क्रमांक RJ 14 GP 7281 में तकनीकी खराबी आने के कारण उसे सड़क किनारे खड़ा किया गया था। रात के अंधेरे में तेज रफ्तार अर्टिगा चालक को ट्रक समय पर दिखाई नहीं दिया और कार सीधे उसके पिछले हिस्से में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में सवार लोग अंदर फंस गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
कार में फंसे लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला
घटना की सूचना मिलते ही एनएचएआई की एंबुलेंस और शिवगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस एवं राहत दल ने कड़ी मशक्कत कर कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। घायलों को दो एंबुलेंस की मदद से रात में ही मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे का शिकार हुआ परिवार इंदौर, धार और झाबुआ के पारा का रहने वाला बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में मातम छा गया। झाबुआ जिला नजदीक होने के कारण परिवार के कुछ सदस्य रात में ही अस्पताल पहुंच गए।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू की
पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी में तेज रफ्तार और सड़क किनारे खड़े ट्रक से टक्कर को हादसे की वजह माना जा रहा है। हादसे ने एक बार फिर रात के समय एक्सप्रेसवे पर खड़े वाहनों की सुरक्षा और उनकी पर्याप्त संकेत व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
और पढ़े  जहरीली शराब से 11 की मौत: 20 के खिलाफ एफआईआर, गंभीर मरीज को एयर एंबुलेंस से भोपाल भेजा
  • Related Posts

    जहरीली शराब से 11 की मौत: 20 के खिलाफ एफआईआर, गंभीर मरीज को एयर एंबुलेंस से भोपाल भेजा

    मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और शाहगढ़ तहसील क्षेत्र में संदिग्ध नकली और अवैध शराब के सेवन से बड़ी त्रासदी सामने आई है। अब तक 11 लोगों की…

    मध्य प्रदेश- सागर में जहरीली शराब पीने से 9 की मौत, कई अन्य की हालत गंभीर

    मध्य प्रदेश के सागर जिले की बंडा तहसील में संदिग्ध जहरीली शराब पीने से हड़कंप मच गया है। इस घटना में अब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है,…