देहरादून- राज्य में 91 सड़कों पर आवाजाही ठप, 11 बांध और बैराज में जल स्तर खतरे के निशान के पास पहुंचा

राज्य में भूस्खलन समेत अन्य कारणों से 91 मार्ग बंद हैं। इसमें एक राष्ट्रीय राजमार्ग और दो स्टेट हाइवे है। मार्ग के बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक पौड़ी गढ़वाल जिला प्रभावित है, जहां पर 21 मार्ग बंद हैं।

इसके अलावा चमोली में 19 सड़क पर आवागमन बंद है। अल्मोड़ा तीन, बागेश्वर चार, चंपावत एक, देहरादून एक, हरिद्वार चार, पिथौरागढ़ दस, रुद्रप्रयाग तीन, टिहरी 17 और उत्तरकाशी में जिले में एक एनएच समेत आठ मार्ग बंद है। लोनिवि सड़क को खोलने का प्रयास कर रहा है।

11 बांध, बैराज में जल स्तर खतरे के निशान के पास

राज्य में 11 बांध और बैराज में पानी का जल स्तर खतरे के निशान के पास पहुंच गया। वहीं, शुक्रवार की सुबह आठ बजे उत्तरकाशी में भागीरथी नदी का जल स्तर खतरे के निशान के पास पहुंच गया था, जो बढ़ रहा था। कोटेश्वर और रुद्रप्रयाग में नदी का जल स्तर भी खतरे का निशान के पास पहुंचा। बदरीनाथ में अलकनंदा नदी का जल स्तर खतरे के निशान के पास पहुंचा, जो बाद में घटना शुरू हो गया। गंगा नदी का ऋषिकेश और हरिद्वार में जल स्तर कम हो रहा है।

और पढ़े  हरिद्वार- रुड़की में कार्रवाई: व्यापारिक प्रतिष्ठानों के 3 ठिकानों पर GST की टीम का छापा, 38 लाख जमा
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…