देहरादून: वीकेंड पर दून से ऋषिकेश तक जाम, सुबह से देर शाम तक रेंगते रहे वाहन

वीकेंड पर दून से ऋषिकेश तक जाम से हर कोई परेशान रहा। लच्छीवाला टोल प्लाजा पर भी वाहनों की भीड़ रही। इससे वाहन रेंग-रेंगकर चले और लोगों-पर्यटकों को दिक्कतें झेलनी पड़ीं। सुबह से शाम तक यही स्थिति रही। ऋषिकेश में पर्वतीय क्षेत्रों से दिल्ली-हरियाणा की ओर लौटते पर्यटकों के कारण वाहनों का दबाव रहा।

Traffic jams from Doon to Rishikesh over the weekend vehicles kept crawling, and everyone was troubled

हाईवे पर वाहनों की लाइनें लगी रहीं। दून में सुबह से ही जाम लगना शुरू हुआ लेकिन शाम तक प्रशासन न तो कोई सड़कों से बाजार को हटवाया जा सका और न ही जाम से राहत दिला सका। रविवार को दून में छुट्टी का दिन जरूर था लेकिन सड़कों की स्थिति ने लोगों को घंटों जाम से परेशान किया।

रविवार को हर रोज के मुकाबले दून की सड़कों पर राहत रहती है लेकिन इस रविवार को राहत नहीं मिल सकी। रेंजर्स ग्राउंड में मेले के चलते और उसके आसपास सड़कों पर बाजार लगा रहा।

सड़कों के साथ फुटपाथ पर दुकानें सजी रही हैं। इससे चारों ओर सड़कों पर जाम लगा रहा। इसके अलावा लैंसडौन चौक, दर्शनलाल चौक, घंटाघर, चकराता रोड, राजपुर रोड, मसूरी मार्ग सहित अन्य स्थानों पर दिनभर जाम लगा रहा।

इसके अलावा परेड ग्राउंड के चारों ओर सड़कों पर घंटोंं जाम रहा। दो मिनट का सफर करने में ही आधे घंटे का समय तक लगा। बड़े से लेकर छोटे वाहन भी घंटों जाम में फंसे रहे।

सड़क पर दो पहिया वाहन चालकों को भी निकलने के लिए जगह नहीं मिली। वहीं, कांग्रेस के कार्यक्रम के चलते राजपुर रोड समेत कई जगह जाम रहा।

और पढ़े  रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…