ट्रेडमार्क- सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट में पेश हुई शराब की बोतलें, क्या है मामला पढ़ें हमारी खबर..

ट्रेडमार्क- सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट में पेश हुई शराब की बोतलें, क्या है मामला पढ़ें हमारी खबर..

ट्रेडमार्क के उल्लंघन के मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जो असामान्य था। दरअसल सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट में शराब की बोतलें पेश की गईं। मामला दो शराब कंपनियों के एक जैसे ट्रेडमार्क और पैकेजिंग से जुड़ा है। जिस पर एक कंपनी ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने शराब निर्माता कंपनी पेरनोड रिकार्ड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की याचिका पर सुनवाई की।

ट्रेडमार्क उल्लंघन का है ये मामला-
पेरनोड रिकार्ड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ब्लेंडर्स प्राइड और इंपीरियल ब्लू के नाम से अपने दो व्हिस्की ब्रांड बेचती है। मध्य प्रदेश की कंपनी जेके इंटरप्राइजेज लंदन प्राइड के नाम से व्हिस्की की बिक्री करती है। पेरनोड रिकार्ड कंपनी का आरोप है कि लंदन प्राइड व्हिस्की ने उनके जैसा मिलता जुलता नाम और पैकेजिंग की है और यह ट्रेडमार्क नियम का उल्लंघन है। पेरनोड रिकार्ड कंपनी ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है।

और पढ़े  गुरुग्राम हिट एंड रन केस: आरोपी कल्याण बैंसला को दो दिन की पुलिस रिमांड, राइडर सिया को मारी थी टक्कर
  • Related Posts

    खुद को पुलिस बताकर दिल्ली में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म,तीन गिरफ्तार

    दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास तीन युवकों ने एक 17 वर्षीय लड़की से सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी अपने नाबालिग मित्र के साथ शाम को कालकाजी मंदिर में दर्शन के…

    दिल्ली- नाबालिग किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म: कालकाजी मंदिर के पास 3 लोगों ने की दरिंदगी, मुठभेड़ में एक आरोपी घायल

    राजधानी दिल्ली के कालकाजी थाना इलाके में सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। सोमवार रात कालकाजी मंदिर के पास एक 17 वर्षीय किशोरी के साथ यह घटना…