आतंकी जावेद: 10 लाख का इनामी हिजबुल के आतंकी को दिल्ली पुलिस ने किया अरेस्ट

आतंकी जावेद: 10 लाख का इनामी हिजबुल के आतंकी को दिल्ली पुलिस ने किया अरेस्ट

दिल्ली में आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी जावेद अहमद मट्टू को पकड़ा गया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इसे गुरुवार को पकड़ा। बताया जा रहा है कि यह जम्मू-कश्मीर में कई हत्याओं में शामिल है। इसके सिर पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित है। पुलिस ने बताया कि इकबाल अहमद पाकिस्तान जा चुका है और आतंकी की ट्रेनिंग ले चुका है।

बारामुला के सोपोर का रहने वाला है जावेद-
आतंकी जावेद अहमद मट्टू उत्तरी कश्मीर के बारामुला के सोपोर का रहने वाला है। उसने 2009 में आतंक का रास्ता चुन लिया था। वह आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के साथ जुड़ा हुआ था। आतंकवादी जावेद की गिनती के हिजबुल के टॉप कमांडरों में होती है। हिजबुल के ज्यादातर कमांडर सुरक्षाबलों द्वारा मारे जा चुके हैं। इनमें टॉप दो ही कमांडर बचे हैं, जिनमें से एक पाकिस्तान भाग निकला है और एक जावेद मट्टू फरार चल रहा था।

और पढ़े  दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मेट्रो स्टेशनों पर खालिस्तान-समर्थक नारे लिखने वाले 3 वांछित आरोपी गिरफ्तार
  • Related Posts

    दिल्ली: करोल बाग के गफ्फार मार्केट की दुकान में लगी आग, बुझाने के लिए दमकल की 22 गाड़ियां मौके पर

    मध्य दिल्ली में करोल बाग के गफ्फार मार्केट स्थित ‘चेन वाली गली’ के 13 ब्लॉक में, पुरी प्लाजा की एक दुकान में आग लग गई है। आग पर काबू पाने…

    संकट: दिल्ली की हवा ‘बहुत खराब’, आज सुबह आईटीओ और फिरोज शाह कोटला रोड के आसपास का एक्यूआई 420 दर्ज

    दिवाली के कई रोज पहले से दिल्ली की हवा ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बनी हुई है। आज सुबह भी ऐसा ही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, आनंद विहार…