Totamto:- 15 अगस्त के बाद 50 रू प्रति किलोग्राम के भाव बिकेगा टमाटर, निर्देश जारी ||

Spread the love

Totamto:- 15 अगस्त के बाद 50 रू प्रति किलोग्राम के भाव बिकेगा टमाटर, निर्देश जारी ||

उपभोक्ता मामलों के विभाग ने एनसीसीएफ और नेफेड को 15 अगस्त 2023 से 50 रुपये प्रति किलोग्राम के खुदरा मूल्य पर टमाटर बेचने का निर्देश दिया है। विभाग की ओर से यह फैसला थोक बाजारों में टमाटर की कीमतों में गिरावट को देखते हुए लिया गया है।

एनसीसीएफ और नेफेड की ओर से दिल्ली-एनसीआर में टमाटर की खुदरा बिक्री 14 जुलाई 2023 से शुरू हुई थी। 13 अगस्त 2023 तक अगस्त, 2023 में दोनों एजेंसियों द्वारा कुल 15 लाख किलोग्राम टमाटर की खरीद की गई थी, जिसे देश के टमाटर की के प्रमुख खपत वाले केंद्रों पर खुदरा उपभोक्ताओं को मुहैया कराया गया। इन स्थानों में दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान (जयपुर, कोटा), उत्तर प्रदेश (लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज) और बिहार (पटना, मुजफ्फरपुर, आरा, बक्सर) शामिल हैं। एनसीसीएफ और नेफेड की ओर से खरीदे गए टमाटर का खुदरा मूल्य शुरू में 90 रुपये प्रति किलोग्राम तय किया गया था और बाद में इसे 16 जुलाई से घटाकर 80 रुपये प्रति किलोग्राम और 20 जुलाई से घटाकर 70 रुपये प्रति किलोग्राम कर दिया गया। अब टमाटर की कीमतों को घटाकर 50 रुपये प्रति किलोग्राम कर दिया गया है। इससे जाहिर तौर पर उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।

उल्लेखनीय है कि उपभोक्ता मामलों के विभाग के निर्देश पर एनसीसीएफ और नेफेड ने आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र की मंडियों से टमाटर की खरीद शुरू की थी। इसे ऐसे क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को मुहैया कराया गया जहां पिछले एक महीने के दौरान टमाटर की कीमतों में सबसे ज्यादा वृद्धि दर्ज की गई थी।

और पढ़े  BJP ने जारी की सूची, चार राज्यों की पांच सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का एलान

Spread the love
  • Related Posts

    बंद कमरे से मिली 5 लाशें, इलाज के लिए कोच्चि आया था पूरा परिवार

    Spread the love

    Spread the love     केरल के कोच्चि से दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। शहर के वडुथला इलाके में एक किराए के मकान में एक ही…


    Spread the love

    ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई रोकने पर विचार कर रहे ट्रंप,क्या थमने वाला है ईरान युद्ध?

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में चल रहे भीषण संघर्ष के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने बड़ा संकेत दिया है। उन्होंने कहा है कि ईरान के खिलाफ चल रहे सैन्य…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *