हल्द्वानी- बेस अस्पताल में शुरू हुई टोकन व्यवस्था,मरीजों को पहले लेना होगा टोकन 

Spread the love

 

 

 

बेस अस्पताल में रोज मरीजों की लंबी लाइन और मरीजों की परेशानी को देखते हुए यहां टोकन सिस्टम जारी कर दिया गया है। यहां आने वाले मरीजों को पहले टोकन लेना होगा और उसके बाद अपनी बारी का इंतजार करना होगा।

बेस में 1200 से 1400 की ओपीडी हर रोज होती है। सबसे ज्यादा भीड़ पैथोलाॅजी में लगती है। चिकित्सकों से परामर्श के बाद प्रतिदिन 540 से अधिक लोग पैथोलाॅजी में अपनी जांच के लिए लाइन में खड़े रहते हैं। इसके अलावा हर रोज 45 से 50 अल्ट्रसाउंड भी होते हैं। घंटों खड़े होने के बाद ही मरीजों का नंबर आ रहा था। अस्पताल प्रशासन ने पैथोलाॅजी लैब और अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर टोकन की शुरूआत की है। मरीज जांच के लिए जब जाएगा उसे मशीन से कागज की पर्ची में नंबर मिल जाएगा। इसके बाद डिस्प्ले पर मरीज के टोकन का नंबर प्रदर्शित होगा और बीमार खुद को दिखा सकेगा। इससे किसी भी प्रकार की जांच के लिए मरीजों को लाइन में घंटों खड़ा नहीं होना पड़ेगा। अस्पताल के पीएमएस डॉ. केके पांडे ने बताया कि मरीजों की समस्या को देखते हुए टोकन व्यवस्था शुरू की गई है। उम्मीद है कि इससे उन्हें काफी राहत मिल सकेगी।


Spread the love
और पढ़े  Uttarakhand- व्लॉगर ज्योति अधिकारी ने फेसबुक लाइव आकर दी सुसाइड की धमकी, जंगल में मिलीं बेहोश
  • Related Posts

    देहरादून- मकान पर छापा, देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 2 संचालक सहित तीन गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveएंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने चकराता रोड स्थित गांधी नगर क्षेत्र में एक मकान पर छापा मार देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके…


    Spread the love

    उत्तराखंड- बदरी-केदार मंदिर समिति के अधीन सभी मंदिरों में गैर सनातनियों के प्रवेश पर प्रतिबंध

    Spread the love

    Spread the loveबदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर पत्रकारवार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समेत बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अधीन आने…


    Spread the love