BIG NEWS:- चौकीदारी कर रहे चौकीदार को हाथी ने पटक-पटक कर मार डाला,झोपड़ी से 400 मीटर दूर मिला शव

 

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर से बड़ी खबर सामने आ रहे हैं यहां गुलरभोज थाना क्षेत्र में प्लांटेशन की चौकीदारी कर रहे चौकीदार को हाथी ने पटक पटक कर मार डाला, मृतक की पहचान 60 वर्षीय कश्मीर सिंह के रूप में हुई, कश्मीर सिंह गूलरभोज डैम क्षेत्र के पीपल पड़ाव रेंज में प्लांटेशन की चौकीदारी का काम करते थे, सुबह जंगल की ओर से आए हाथी ने कश्मीर सिंह पर अचानक हमला कर दिया और उसे अपने पैरों से कुचल कर मार डाला, लोगों को जब चीखने की आवाज़ सुनाई दी तो लोग उसे तरफ़ भागे और किसी तरह हल्ला मचा कर हाथी को वहां से खदेड़ा, लेकिन तब तक चौकीदार की मौत हो चुकी थी, वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा पुलिस को घटना की सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया, दिनदहाड़े हुए हाथी के हमले से पूरे क्षेत्र में डर का माहौल बना हुआ है।

 

 

सूचना पर पीपलपड़ाव के रेंजर रूपनारायण गौतम और चौकी प्रभारी विजेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से जानकारी ली। रेंजर ने बिंदर को पिता के अंतिम संस्कार के लिए आर्थिक मदद दी। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद विभाग से मिलने वाली आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।
जंगल में घटना हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
– यूसी तिवारी, डीएफओ

और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश में छत पर सोलर लगाने वाले उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, डिजिटल एग्रीमेंट को मिली कानूनी मान्यता
  • Related Posts

    देहरादून – हरक का भट्ट पर पलटवार: बोले- नंदप्रयाग घाट में लोगों ने क्यों पीटा था?, मैंने मुंह खोला तो पूरे चिट्ठे खोलूंगा

    कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने फिर भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर पलटवार करते हुए सवाल किया कि बदरीनाथ विधानसभा सीट से…

    देहरादून- 39 वें राष्ट्रीय खेल: मेघालय में खेलों की उत्तराखंड में तैयारियां शुरू, अधिकारियों की संघों के साथ होगी बैठक

    मेघालय में अगले साल प्रस्तावित 39 वें राष्ट्रीय खेलों की उत्तराखंड में आज से तैयारियां शुरू हो जाएंगी। खेल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इसे लेकर आज महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स…