आखिरी दिन आज : mAadhaar App आज से हो रहा है बंद, अब किस नए एप पर और कैसे होंगे आधार से जुड़े काम? जानें…

Spread the love

धार कार्ड लगभग हर किसी के पास होता है क्योंकि कई सरकारी और गैर-सरकारी कामों के लिए इसकी जरूरत पड़ती है। वहीं, आधार से जुड़े काम के लिए लोग mAadhaar App का इस्तेमाल भी करते हैं या थे।

पर आज यानी 30 जून 2026 से इस mAadhaar App को रिटायर किया जा रहा है। ऐसे में इस एप में अब यूआईडीएआई की तरफ से अपडेट नहीं आएंगे और इसकी सबी सेवाएं भी बंद कर दी जाएंगी। ऐसे में आपको आधार कार्ड की नई एप के बारे में पता होना चाहिए। 

 

mAadhaar App को लेकर क्या कहा UIDAI ने?

  • दरअसल, UIDAI ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स से एक पोस्ट जारी किया
  • इस पोस्ट में बताया गया है कि mAadhaar App को रिटायर किया जा रहा है
  • साथ ही पोस्ट में लोगों से नई Aadhaar App को डाउनलोड कर इस्तेमाल करने की सलाह भी दी गई है

 

कैसे इस्तेमाल करें आधार की नई एप का?

पहला स्टेप

  • सबसे पहले आपको आधार के नए एप को प्ले स्टोर से डाउनलोड करना है
  • फिर इस एप को इंस्टॉल करें
  • इसके बाद आपको यहां पर अपनी पसंद की भाषा चुननी है
  • अब आपको आधार कार्ड से लिंक अपने मोबाइल नंबर को यहां पर दर्ज करें

 

दूसरा स्टेप

  • फिर आपके आधार वाले मोबाइल नंबर एक ओटीपी आएगा
  • इस ओटीपी को यहां भरें और अपने मोबाइल नंबर को वेरिफाई करवा लें
  • अब आपको Face Authentication करवाना होगा जिसमें आपको मोबाइ के कैमरे से अपने चेहरे को स्कैन करवाना होता है
और पढ़े  ईरान ने परमाणु ठिकाना बदला, US ने सऊदी के साथ की न्यूक्लियर डील, क्या खाड़ी में अब परमाणु युद्ध तय?

 

तीसरा स्टेप

  • इसके बाद 6 डिजिट का एप के लिए सिक्योरिटी पिन बना लें
  • अब एक बार फिर से आधार की जानकारी दें और ओटीपी से वेरिफाई करवा लें
  • इसके बाद एप से अपना एड्रेस और मोबाइल नंबर घर बैठे बदल सकते हैं
  • साथ ही भविष्य में कई अन्य काम भी घर बैठे ही किए जा सकेंगे

Spread the love
  • Related Posts

    फ्रांस-स्पेन में आग का तांडव: 2.5 लाख+ लोगों ने घर छोड़े, सैकड़ों एकड़ जंगल खाक, राष्ट्रपति मैक्रों क्या बोले

    Spread the love

    Spread the loveफ्रांस ने जंगल की भीषण आग से निपटने के लिए शनिवार को भारी मात्रा में आग बुझाने वाला केमिकल (फ्लेम रिटार्डेंट) गिराने के लिए एक विशाल सैन्य कार्गो…


    Spread the love

    नेपाल ने भारतीय 200 और 500 रुपये के नोटों पर लगी पाबंदी क्यों हटाई? जानें अब कौन-से नियम होंगे लागू

    Spread the love

    Spread the loveनेपाल ने भारतीय और नेपाली नागरिकों को 200 और 500 रुपये के भारतीय नोट देश में लाने और बाहर ले जाने की अनुमति दे दी है। इससे करीब…


    Spread the love