Today Horoscope12 June – आज किन राशि वालों को मिलेगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।।

सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। 

मेष-संघर्ष के साथ व्‍यवसायिक स्थिति सुदृढ़ होगी। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। जीवनसाथी के साथ चली आ रही परेशानी को बहुत आराम से हैंडिल करें अन्‍यथा दिक्‍कत हो सकती है। कोई नए व्‍यापार की शुरुआत न करें। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी रहेगी। धन का आवक बढ़ेगा। राजसत्‍ता पक्ष में आपकी पैठ बनी रहेगी। सूर्यदेव को जल दें।

वृषभ-शत्रुओं पर आपका दबदबा कायम रहेगा। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। पैरों में चोट न लगे इसका ध्‍यान रखें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्‍छी है। व्‍यापारिक स्थिति दिनोंदिन सुधरती जा रही है। मां काली की अराधना करते रहें।

मिथुन-प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से यह सुखद समय कहा जाएगा। हरी वस्‍तु पास रखें। कोई भी सफेद वस्‍तु कालीमंदिर में अर्पित करें।

और पढ़े  Today Horoscope 26 October 2026 आज मिल सकती है इन राशि वालों को कोई खुशखबरी, जानें अन्य राशियों का क्या है हाल..

कर्क-बच्‍चों की सेहत धीरे-धीरे सुधर रही है लेकिन घरेलू सुख फिर भी बाधित है। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी को लेकर मन थोड़ा व्‍यथित रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति फिर भी ठीक रहेगी। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सुखद समय रहेगा। भगवान शिव की अराधना करते रहें। उनका जलाभिषेक करें।

सिंह-पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। न्‍यूरो की कोई समस्‍या न हो इसका ध्‍यान रखें। प्रेम और संतान अभी भी मध्‍यम है। व्‍यापार ठीक चल रहा है। पीली वस्‍तु पास रखें। नीली वस्‍तु का दान करें।

कन्‍या-स्‍वास्‍थ्‍य सुधार की ओर है। फिर भी मुख से सम्‍बन्धित कोई परेशानी न हो इसका ध्‍यान रखें। सोच-समझकर बोलें। पूंजी निवेश अभी न करें। ओवरऑल स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति ठीक है। ठीक चल रहे हैं। मां काली की अराधना करते रहें।

तुला-अच्‍छे-बुरे में फंसे रहेंगे। बहुत अच्‍छा नहीं, बहुत खराब नहीं है। मध्‍यम कह सकते हैं। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ चल रहा है लेकिन लगातार नहीं है। रुक-रुक कर चल रहा है। शनिदेव की अराधना करते रहें।

वृश्चिक-मन व्‍यथित रहेगा। सिरदर्द या नेत्रपीड़ा से परेशानी हो सकती है। साझेदारी में समस्‍या दिख रही है। सिरदर्द या नेत्रपीड़ा से परेशानी होगी। साझेदारी में समस्‍या हो सकती है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी अच्‍छा समय कहा जाएगा। सफेद वस्‍तु का दान काली मंदिर में करें। शुभ होगा।

धनु-आर्थिक मामले सुलझेंगे। ऐसे समाचार की प्राप्ति होगी जिससे मन खुश और दु:खी दोनों रहेगा। कुछ मामलों में खुश कुछ मामलों में दु:खी रहेगा। संतान पक्ष पर थोड़ा ध्‍यान दें। बाकी व्‍यापार आपका बहुत अच्‍छा है। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

और पढ़े  Today Horoscope 25 October 2026 आज आएंगे इन राशि वालों के जीवन में नए अवसर, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

मकर-स्थिति ठीक है लेकिन ध्‍यान रखिए कि आपका मान मर्दन न हो। कोर्ट-कचहरी में भी बेवजह न उलझिएगा अन्‍यथा हार का सामना करना पड़ सकता है। राजनीतिक गलियारों में भी आराम से चलें। बहुत जल्‍दी में न आएं। कुल मिलाकर व्‍यवसाय, कोर्ट-कचहरी, सरकारी तंत्र में मध्‍यम रहेंगे। सीने में विकार की आशंका है। पिता के स्‍वास्‍थ्‍य को भी थोड़ा ध्‍यान में रखें। ओवरऑल मध्‍यम समय कहा जाएगा। मां काली की शरण में बने रहें। कोई सफेद वस्‍तु अपने पास रखें। शुभ होगा।

कुंभ-यात्रा में कष्‍ट होगा। कार्यों में विघ्न बाधा चलती रहेगी। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और संतान की स्थिति सुधर चुकी है। व्‍यापार भी करीब-करीब ठीक रहेगा। हरी वस्‍तु पास रखें।

मीन-एक दिन और जोखिम का है। बहुत होशियारी से निकालें। चोट न लगे। स्‍वास्‍थ्‍य से सम्‍बन्‍ध‍ित कोई परेशानी न हो। मूत्र रोग से सम्‍बन्धित कोई भी समस्‍या आती है तो चिकित्‍सकीय सलाह जरूर लें। प्रेम और संतान की स्थिति भी मध्‍यम है। व्‍यापार करीब-करीब ठीक चलेगा। काली मंदिर में सफेद वस्‍तु का दान करना शुभ होगा।

  • Related Posts

    Today Horoscope 27 October 2026 आज इन राशि वालों के जीवन में होंगे बड़े बदलाव, जानें सभी 12 राशियों के हाल।

    मेष राशि- आज का दिन दूसरों की मदद करने, रिश्तों में सद्भाव बनाए रखने और सम्मान पाने का अवसर लेकर आया है। किसी जरूरतमंद के काम आकर आपको मन की…

    Today Horoscope 26 October 2026 आज मिल सकती है इन राशि वालों को कोई खुशखबरी, जानें अन्य राशियों का क्या है हाल..

      मेष राशि-आज का दिन आपको हर कदम सोच-समझकर उठाने की सलाह दे रहा है। आसपास कुछ लोग आपकी योजनाओं में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए अपनी…