Today Horoscope 11 June : आज वृष-मिथुन राशि को मिल सकती है अपने कार्यक्षेत्र में सफलता, जानिए अन्य राशियो का हाल।।

दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं।

मेष – स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। जीवनसाथी के साथ तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। उनके स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर भी चिंता बनी रहेगी। प्रेम की स्थिति मध्‍यम है। संतान की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। सूर्यदेव को जल देते रहें।

वृषभ – शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। ननिहाल पक्ष से कुछ अशुभ समाचार मिल सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम बहुत बढ़िया है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी ठीक चल रहे हैं। गणेश जी की अराधना करते रहें।

मिथुन – भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। प्रेम में थोड़ी तकरार, दूरी या ब्रेकअप जैसी बात हो सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है। मां काली की अराधना करते रहें।

और पढ़े  Today Horoscope 21 October 2026 आज इन राशि के जातकों को मिल सकती है खुशखबरी, धन और तरक्की के बनेंगे योग, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

कर्क – स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। गृहकलह को बहुत शांत होकर निपटाएं। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में खलल पड़ सकती है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी अच्‍छा चलता रहेगा। भगवान शिव की अराधना करते रहें।

सिंह – पराक्रम रंग लाएगा लेकिन व्‍यवधान के साथ व्‍यवसायिक तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम, प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी नहीं है। पीली वस्‍तु पास रखें। सूर्यदेव को जल दें।

कन्‍या – पूंजी निवेश कतई न करें और कुटुम्‍बीनजों से न उलझें। तकरार बड़ी हो सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी सही चलता रहेगा। मां काली की अराधना करते रहें।

तुला – अपने और जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार सही चलता रहेगा। मां काली की अराधना करते रहें। 

वृश्चिक – चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। थोड़ा सा स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान देने की जरूरत है। सिरदर्द और नेत्रपीड़ा हो सकती है। खर्च की अधिकता भी थोड़ा सा मन को परेशान करेगी। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी सही चल रहा है। पीली वस्‍तु पास रखें। भगवान विष्‍णु की अराधना करें।

धनु – आर्थिक मामले सुलझेंगे। भ्रामक समाचार की प्राप्ति हो सकती है। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। मन थोड़ा खिन्‍न रहेगा। व्‍यापार सही चलेगा। बाकी सारी चीजें ठीक रहेंगी। मां काली की अराधना करते रहें।

मकर – व्‍यापारिक नई कोई शुरुआत न करें। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। फिर भी सीने में विकार की आशंका है। पिता के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। संतान और प्रेम की स्थिति बहुत अच्‍छी नहीं हैं। मां काली की अराधना करते रहें।

और पढ़े  Today Horoscope 22 October 2026 आज इन राशि वालों के लिए खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल ||

कुंभ – परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं फिर भी अपमानित होने का भय रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी करीब-करीब ठीक रहेगा। गणेश जी की अराधना करें। सफेद वस्‍तु का दान करें।

मीन – जोखिम भरा समय है। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा बचकर पार करने की जरूरत है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम मध्‍यम है। व्‍यापार ठीक है। काली मंदिर में सफेद वस्‍तु का दान करना अच्‍छा रहेगा।

  • Related Posts

    Today Horoscope 27 October 2026 आज इन राशि वालों के जीवन में होंगे बड़े बदलाव, जानें सभी 12 राशियों के हाल।

    मेष राशि- आज का दिन दूसरों की मदद करने, रिश्तों में सद्भाव बनाए रखने और सम्मान पाने का अवसर लेकर आया है। किसी जरूरतमंद के काम आकर आपको मन की…

    Today Horoscope 26 October 2026 आज मिल सकती है इन राशि वालों को कोई खुशखबरी, जानें अन्य राशियों का क्या है हाल..

      मेष राशि-आज का दिन आपको हर कदम सोच-समझकर उठाने की सलाह दे रहा है। आसपास कुछ लोग आपकी योजनाओं में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए अपनी…