Today Horoscope 6 September आज इन 3 राशि के जातकों की मुसीबतें होंगी दूर, धन लाभ का अवसर, जाने अपनी राशि।।

मेष-रुका हुआ काम चल पड़ेगा। यात्रा में लाभ होगा। धार्मिक बने रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य थोड़ा नरम-गरम अभी भी चल रहा है। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग मिल रहा है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से दिनोंदिन तरक्‍की करते जा रहे हैं। एक शुभ समय कहा जाएगा। कोई समस्‍या की बात नहीं है। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें।

वृषभ-परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। थोड़ा बचकर पार करें। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। वाहन तेज न चलाएं। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्‍यापार आपका सही चल रहा है।

मिथुन-जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। अविवाहितों की शादी तय हो सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य बहुत अच्‍छा है। प्रेम-संतान बहुत अच्‍छा है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से कुछ नई और सकारात्‍मक स्थिति बन रही है। भगवान विष्‍णु की अराधना करते रहें।

कर्क-गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। शत्रु परास्‍त होंगे। प्रेम बहुत कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा। संतान भरपूर सहयोग करेगी। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से बहुत ही शुभ संकेत दिख रहा है। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

सिंह-भावनात्‍मक सम्‍बन्‍धों में तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय नहीं लेना चाहिए आपको। विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्‍छा समय है। प्रेम और संतान मध्‍यम है। व्‍यापार सही चल रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य बहुत अच्‍छा है। सूर्यदेव को जल अर्पित करते रहें।

कन्‍या-भौतिक सुख-संपदा में वृ्द्ध‍ि होगी लेकिन घर का तापमान बढ़ा रहेगा। तू-तू, मैं-मैं बढ़ेगा। ध्‍यान देकर चलें। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा, प्रेम, संतान अभी भी मध्‍यम चल रहा है। व्‍यापार सही चलता रहेगा। शनिदेव की अराधना करते रहें।

तुला-व्‍यापारिक सफलता मिलेगी। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। अपनों का साथ होगा। हर दृष्टिकोण से एक सही समय, उत्‍तम समय दिख रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम, संतान मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है। शनिदेव की अराधना करते रहें।

और पढ़े  Today Horoscope 10 October 2026 आज का दिन इन 3 राशि वालों के लिए रहेगा शानदार,नौकरी-व्यापार से होगा लाभ, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

वृश्चिक-रुपए-पैसे का आवक बढ़ेगा। कुटुम्‍बीजनों में वृद्ध‍ि होगी। वाणी के कारण आपस में तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। निवेश करने से बचें। स्‍वास्‍थ्‍य आपका ठीक चल रहा है। प्रेम, संतान मध्‍यम है। व्‍यापार सही चल रहा है।

धनु-मन निरंतर परेशानी में रहेगा। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। एक ढंग से सकारात्‍मक ऊर्जा का संचार भी होगा। थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा। प्रेम, संतान, व्‍यापार सही चलेगा। भगवान भोलेनाथ की अराधना करते रहें। जलाभिषेक करें। शुभ होगा।

मकर-नेत्र पीड़ा, सिरदर्द, अनायास और काल्‍पनिक भय परेशान करेगा। साझेदारी में समस्‍या हो सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य भी मध्‍यम है। फिर भी व्‍यापार, प्रेम और संतान अच्‍छा चलता रहेगा। मां काली की अराधना करते रहें।

कुंभ-आय में आशातीत बढ़ोत्‍तरी होगी। नए मार्ग भी प्रशस्‍त होंगे आय के, पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और संतान भी मध्‍यम है लेकिन व्‍यापार बहुत अच्‍छा चलता रहेगा।

मीन-शासन-सत्‍ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्‍चाधिकारी प्रसन्‍न होंगे। व्‍यापारिक सफलता मिलेगी। पिता का साथ होगा। एक सुखद समय है। फिर भी स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम, संतान, व्‍यापार बहुत अच्‍छा रहेगा।

  • Related Posts

    Today Horoscope 12 October 2026 आज इन राशि वालों को मिल सकती है बड़ी सफलता, अटके काम पूरे होने के है योग,पढ़ें आज का राशिफल।

      मेष राशि- आज का दिन आपके लिए समृद्धि, उत्साह और नई उम्मीदें लेकर आया है। जिम्मेदारियां कुछ बढ़ी हुई महसूस हो सकती हैं, लेकिन आपका आत्मविश्वास हर चुनौती को…

    Today Horoscope 11 October 2026 आज इन 3 राशि के जातको को रहना होगा आर्थिक मामलों में सतर्क, जानें सभी राशियों के क्या है हाल…

    मेष- आज का दिन आपको याद दिलाएगा कि सफलता की राह में चुनौतियां आना स्वाभाविक है। जिम्मेदारियों का दबाव कुछ ज्यादा महसूस हो सकता है और विरोधी भी आपके काम…