Today Horoscope 29 July : आज इन 3 राशि वालों को मिलेंगे नौकरी और अपने बिजनेस में अच्छे मौके,जाने क्या कहती है आपकी राशि||

Today Horoscope 29 July : आज इन 3 राशि वालों को मिलेंगे नौकरी और अपने बिजनेस में अच्छे मौके,जाने क्या कहती है आपकी राशि||

दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं.

मेष-बहुत सावधानीपूर्वक चलें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और संतान की स्थिति ठीक-ठाक है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी मध्‍यम समय कहा जाएगा। पीली वस्‍तु पास रखें।

वृषभ-पराक्रम सफलता दिलाएगा। जो भी काम करेंगे उसमें सि‍द्धि मिलेगी। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक ठाक है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी शुभ समय कहा जाएगा।

मिथुन-स्थिति सही है। सही निर्णय ले रहे हैं। जीवन में आगे बढ़ रहे हैं। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और संतान की भरपूर अच्‍छी स्थिति है। अभी निवेश से बचें। जो भी रुपए-पैसे आ रहे हैं उसका संचय करें। बाद में निवेश करें। मां काली की अराधना करते रहें। शुभ होगा।

और पढ़े  Today Horoscope 22 October 2026 आज इन राशि वालों के लिए खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल ||

कर्क-इन दिनों मध्‍यम समय चल रहा है। बहुत बचकर पार करें। प्रेम, व्‍यापार, संतान नकारात्‍मक ऊर्जा लेकर चल रहा है। कुछ दिनों की बात है। थोड़ा ध्‍यान देकर चलें। फिर ईश्‍वर का आशीर्वाद मिलने लगेगा। बजरंग बली की अराधना करें। काली वस्‍तु का दान करें।

सिंह-चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। स्‍वास्‍थ्‍य के मामले में ऊर्जा की कमी मन परेशान करेगी। नेत्र पीड़ा, सिरदर्द, अज्ञात भय परेशान करेगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और संतान पहले से बेहतर है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से ठीक-ठाक समय कहा जाएगा। पीली वस्‍तु पास रखें।

कन्‍या-आय में आशातीत बढ़ोत्‍तरी होगी लेकिन आय के मार्ग पर ध्‍यान दें। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक है। प्रेम और संतान मध्‍यम है। व्‍यापार अच्‍छा चल रहा है। पीली वस्‍तु दान करें।

तुला-व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है। जो पुराना व्‍यापार है उसको ढंग से चलाइए। नए की शुरुआत अभी न करें। कोर्ट-कचहरी से बचें। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार अच्‍छा रहेगा। भगवान भोलेनाथ की अराधना करें। उनका जलाभिषेक करें। अच्‍छा रहेगा।

वृश्चिक-मान‍-सम्‍मान पर ठेस न पहुंचे ध्‍यान रखें। यात्रा में कष्‍ट की आशंका है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम होगी। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ है। पीली वस्‍तु पास रखें।

धनु-परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। प्रेम और संतान मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से करीब-करीब ठीक हैं। काली वस्‍तु का दान करें।

मकर-जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। उदर रोग से खुद भी परेशान हो सकते हैं। प्रेमालाप पर कोई ऊंगली उठ सकती है आप पर। बचकर पार करें। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से ठीक चलेंगे। मां काली की अराधना करते रहेा।

और पढ़े  Today Horoscope 24 October 2026 आज होगी इन राशि वालों की बल्ले-बल्ले, मिलेंगे शुभ संकेत, जानें आज का अपना राशिफल..

कुंभ-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे लेकिन डिस्‍टर्बेंस आप पर भी बनी रहेगी। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम, प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी सही चलेगा। गणेश जी की अराधना करते रहें।

मीन-बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। प्रेम में तू-तू, मै-मैं की आशंका है। विद्यार्थियों के लिए असमंजस की स्थिति है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, संतान मध्‍यम है। व्‍यापार करीब-करीब ठीक रहेगा।

  • Related Posts

    Today Horoscope 27 October 2026 आज इन राशि वालों के जीवन में होंगे बड़े बदलाव, जानें सभी 12 राशियों के हाल।

    मेष राशि- आज का दिन दूसरों की मदद करने, रिश्तों में सद्भाव बनाए रखने और सम्मान पाने का अवसर लेकर आया है। किसी जरूरतमंद के काम आकर आपको मन की…

    Today Horoscope 26 October 2026 आज मिल सकती है इन राशि वालों को कोई खुशखबरी, जानें अन्य राशियों का क्या है हाल..

      मेष राशि-आज का दिन आपको हर कदम सोच-समझकर उठाने की सलाह दे रहा है। आसपास कुछ लोग आपकी योजनाओं में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए अपनी…