Today Horoscope 28 July :आज मिलेगा इस राशि के जातकों को भाग्य का साथ, आय में बढ़ोतरी, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।।

मेष-स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम दिख रही है। घर में कुछ विस्‍मयकारी चीजें हो सकती है, दु:खी होने वाली चीजें दिख रही हैं। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में दिक्‍कत हो सकती है। इसका ध्‍यान रखें। व्‍यापारिक क्षेत्र में धीरे-धीरे आगे बढ़ेंगे। भगवान शिव का जलाभिषेक करें।

वृषभ-पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। अभी कोई नया व्‍यवसाय शुरू न करिएगा। अपनों की सेहत पर ध्‍यान दें। नाक, कान, गला की परेशानी आपको हो सकती है।

मिथुन-निर्णय लेने की क्षमता बड़ी अच्‍छी हो गई है। धनागमन होगा लेकिन निवेश न करें। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय कहा जाएगा। मां काली की अराधना करते रहें।

कर्क-ऊर्जा का स्‍तर ऊपर-नीचे होता रहेगा। मध्‍यम समय कहा जाएगा। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार हर दृष्टिकोण से। काली वस्‍तु का दान करें। भगवान शिव का जलाभिषेक करना अच्‍छा रहेगा।

सिंह-चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित है। मन मस्तिष्‍क प्रभावित है। अज्ञात भय सताएगा। प्रेम और संतान की भी स्थिति अच्‍छी नहीं है। ध्‍यान देकर चलने की जरूरत है। सूर्यदेव को जल अर्पित करते रहें।

कन्‍या-आय में आशातीत बढ़ोत्‍तरी होगी लेकिन किसी गलत मार्ग से पैसे न आएं इसका ध्‍यान रखिए। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापार भी अच्‍छा है। हरी वस्‍तु पास रखें।

तुला-कोर्ट-कचहरी में जाने से बचें। किसी नए व्‍यापार की शुरुआत न करें। जो चल रहा है चलने दें। पिता की सेहत का ध्‍यान रखें। आपकी सेहत ठीक है लेकिन सीने में विकार की आशंका है। प्रेम और संतान मध्‍यम है। तांबे की वस्‍तु दान करें। सही रहेगा।

और पढ़े  Today Horoscope 25 October 2026 आज आएंगे इन राशि वालों के जीवन में नए अवसर, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

वृश्चिक-अपमानित होने का भय सताएगा। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। यात्रा में कष्‍ट होगा। मध्‍यम समय कहा जाएगा। स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। पीली वस्‍तु पास रखें।

धनु-चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। थोड़ा बचकर पार करें। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, संतान मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से करीब-करीब ठीक चलेंगे। काली वस्‍तु का दान करें।

मकर-जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान देने की जरूरत है। मानसिक चंचलता पर नियंत्रण रखें। प्रेम में उतावलेपन से बचें। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार मध्‍यम दिख रहा है। मां काली की अराधना करते रहें।

कुंभ-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा लेकिन कठिनाइयां होंगी। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्‍छी है। व्‍यापार सही चलेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन-भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। नुकसान हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए असमंजस की स्थिति आ सकती है। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम मध्‍यम है। व्‍यापार करीब-करीब ठीक रहेगा।

  • Related Posts

    Today Horoscope 27 October 2026 आज इन राशि वालों के जीवन में होंगे बड़े बदलाव, जानें सभी 12 राशियों के हाल।

    मेष राशि- आज का दिन दूसरों की मदद करने, रिश्तों में सद्भाव बनाए रखने और सम्मान पाने का अवसर लेकर आया है। किसी जरूरतमंद के काम आकर आपको मन की…

    Today Horoscope 26 October 2026 आज मिल सकती है इन राशि वालों को कोई खुशखबरी, जानें अन्य राशियों का क्या है हाल..

      मेष राशि-आज का दिन आपको हर कदम सोच-समझकर उठाने की सलाह दे रहा है। आसपास कुछ लोग आपकी योजनाओं में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए अपनी…