मेष राशि-आज दिल और किस्मत दोनों आपका साथ देते नजर आएंगे। प्रेम जीवन में मिठास बढ़ेगी और पार्टनर के साथ आपकी बॉन्डिंग पहले से मजबूत होगी। आर्थिक स्थिति में भी सुधार के संकेत हैं। हालांकि, राजनीति या सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों को थोड़ा सतर्क रहना होगा, क्योंकि विरोधी पर्दे के पीछे आपके खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश कर सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को किसी दोस्त की मदद से अच्छा रास्ता मिल सकता है।
वृषभ राशि – आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन जल्दबाजी से बचना जरूरी है। थोड़ी लापरवाही चोट या परेशानी का कारण बन सकती है, इसलिए वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और बच्चों के लिए कोई सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में पूरा फोकस रखना होगा, क्योंकि मेहनत का सही परिणाम तभी मिलेगा। घूमने के दौरान कोई ऐसी महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है, जो आगे आपके काम आए।
मिथुन राशि-
कर्क राशि – आज धन और सफलता दोनों आपके साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके रुके हुए कामों को गति देगा। जीवनसाथी के लिए नया बिजनेस शुरू करने का विचार उत्साह बढ़ा सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी पुरानी परेशानी के लिए जांच करवानी पड़ सकती है। ऑफिस में बॉस के साथ रिश्ते मजबूत होंगे और आपकी छवि बेहतर बनेगी।
सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। यदि आपके मन में किसी काम को लेकर कंफ्यूजन है, तो आप उसमें आप बिल्कुल आगे ना बढ़े। यदि आपने कोई लोन अप्लाई किया था, तो वह भी आपको मिल सकता है। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। कोई कानूनी मामला यदि आपको लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो वह भी समाप्त हो सकता है। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा।
कन्या राशि – आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आप कुछ विशेष करने की कोशिश में लगे रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप रोमांचक समय व्यतीत करेंगे। आपने यदि जीवनसाथी से कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है।
तुला राशि – आज का दिन आपके लिए धैर्य व संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों में फायदा मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपकी इनकम बढ़ने से आपको खुशियां मिलेंगी, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचे। आप अपने घर किसी नये वाहन को लेकर आ सकते हैं। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है। आपको अधिकारियों से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप थोड़ा सावधानी बरते।
वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। कामकाज के प्रति आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आप अपने शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। यदि आपको किसी नौकरी का ऑफर आए, तो आप उसमें थोड़ा सोच विचार कर ही आगे बढ़े। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।
धनु राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप परिवार में छोटे बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। भाई व बहनों से आप कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर यदि कोई विवाद चले, तो आपको उसमें चुप लगाना बेहतर रहेगा। आप बिजनेस में अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे।
मकर राशि- आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। जीवनसाथी के साथ आप कुछ समय आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। परोपकार के कार्यों में आप पर चढ़कर हिस्सा लेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको कुछ नये संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए बेहतर रहेगी।
कुंभ राशि- आज आपको अपनी कमाई और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलने की जरूरत होगी। दिखावे में ज्यादा खर्च करना आगे परेशानी बढ़ा सकता है। किसी भी काम में जल्दबाजी करना नुकसानदेह साबित हो सकता है। विद्यार्थियों को परीक्षा के परिणाम से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे घर में खुशी का माहौल बनेगा।
मीन राशि –आज सेहत को लेकर दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा और पुराने कर्ज को चुकाने का दबाव भी महसूस हो सकता है। घर में किसी शुभ या मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू होने से माहौल खुशियों से भर जाएगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने का मौका मिल सकता है, जिससे रिश्तों में नयापन आएगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अपनी मेहनत और तेज करनी होगी, क्योंकि अच्छी खबर मिलने के संकेत बन रहे हैं।





